लाइव न्यूज़ :

500 करोड़ रुपये के अवैध नशीले पदार्थों को कस्टम अधिकारियों ने किया नष्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 17:02 IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों और एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेट को नष्ट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देकस्टम विभाग ने 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट कियाइसके साथ ही लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 1 करोड़ सिगरेट को भी नष्ट किया हैनष्ट किये गये मादक पदार्थों में 293 किलोग्राम हेरोइन और 50 किलोग्राम मेफेड्रोन भी शामिल है

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कस्टम विभाग ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 1 करोड़ सिगरेट को नष्ट किया है।

बताया जा रहा है कि कस्टम विभाग ने बुधवार को लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य के 600 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए कस्टम विभाग के प्रमुख सचिव राजेश सानन ने बताया कि नष्ट की गई नशीले पदार्थों में 293 किलोग्राम हेरोइन और 50 किलोग्राम मेफेड्रोन भी शामिल है, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये हैं।

इसके अलावा लगभग 15 करोड़ रुपये की कीमत के 19 मीट्रिक टन वजन के लगभग एक करोड़ से अधिक विदेशी सिगरेटों को भी नष्ट किया गया है।

इस एक्शन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत लिया गया और कस्टम विभाग ने बड़े पैमाने पर पकड़े गये अवैध नशीले पदार्थों को नष्ट करने का काम किया।

कस्टम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मामले से संबंधित विभिन्न एजेंसियों की जांच और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन मादक पदार्थों को नष्ट करने लिए जरूरी कदम उठाये गये।

इस काम को ड्रग डिपार्टमेंट के साथ राजस्व खुफिया निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अंजाम दिया गया।

टॅग्स :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)Customs Departmentमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार