Dhanbad Girl Raped: झाड़ी में गर्लफ्रेंड को नोंचते रहे हवस के भेड़िए, बॉयफ्रेंड बनाता रहा वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: June 13, 2024 13:31 IST2024-06-13T13:29:29+5:302024-06-13T13:31:57+5:30

Dhanbad Girl Raped: प्यार करना और प्रेमी पर खुद से ज्यादा भरोसा करना एक नाबालिग लड़की को महंगा पड़ा है।

crime news jharkhand dhanbad girl raped lover friends police fir | Dhanbad Girl Raped: झाड़ी में गर्लफ्रेंड को नोंचते रहे हवस के भेड़िए, बॉयफ्रेंड बनाता रहा वीडियो

फाइल फोटो

Highlightsबॉयफ्रेंड बनाता रहा वीडियो, प्रेमिका की इज्जत लूटते रहे भेड़िएआरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने मोबाइल फोन किया बरामद

Dhanbad Girl Raped: प्यार करना और प्रेमी पर खुद से ज्यादा भरोसा करना एक नाबालिग लड़की को महंगा पड़ा है। नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने अपनी हवस की प्यास को शांत करने के लिए प्रेमिका के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के धनबाद से आई है।

यहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने दो दिनों तक बलात्कार किया। यही नहीं, इतने पर भी बॉयफ्रेंड को मन नहीं भरा तो उसने अपने दोस्तों को भी बुलाया। इसके बाद बारी-बारी 6 आरोपियों ने नाबालिक के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इधर, लड़की चीखती रही, उधर हवस के भेड़िये लड़की का अश्लील वीडियो बनाते रहें। पुलिस ने घटना स्थल से मोबाइल फोन बरामद किया है। 

पुलिस का क्या कहना है

स्थानीय पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार की घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनसार थाने में 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आगे बताया कि बलात्कार की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार  छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

क्या कहा पीड़िता ने

बलात्कार की शिकार बनी नाबालिग ने कहा कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर गई थी। फोन पर उसने मिलने के लिए बुलाया था। वहां उसके घर के एक कमरे में उसका दोस्त भी था। फिर दोनों ने मेरे साथ बलात्कार किया। इसके बाद मुझे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया।

इसके बाद घर के पास वाली झाड़ी में मेरे साथ बारी बारी बलात्कार किया गया। इधर, लड़की की चीख-पुकार सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं, प्रेमी के घर पर भी पुलिस को कोई नहीं मिला। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेजा गया है।, वहां से उसे आश्रय गृह भेज दिया गया।

Web Title: crime news jharkhand dhanbad girl raped lover friends police fir

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे