माकपा के कार्यकर्ताओं ने किया महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुए गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Published: June 28, 2021 12:27 PM2021-06-28T12:27:37+5:302021-06-28T12:27:37+5:30

केरल के कोझीकोड जिले के वडकारा में भारतीय सीपीआई (एम) के दो कार्यकर्ताओं को एक महिला पार्टी कार्यकर्ता से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है

CPI(M) workers raped female worker, accused arrested | माकपा के कार्यकर्ताओं ने किया महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुए गिरफ्तार

पिछले हफ्ते महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी

Highlightsमहिला ने कहा कि उस पर मामले को रफा-दफा करने का जबरदस्त दबाव था और उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थीकांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी सिद्दीकी ने कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण जानबूझकर उनकी गिरफ्तारी में देरी कीपीड़िता ने बताया कि उन्होंने कई बार उसके साथ बलात्कार किया

पुलिस ने सोमवार को केरल के कोझीकोड जिले के वडकारा में भारतीय सीपीआई (एम) के दो कार्यकर्ताओं को एक महिला पार्टी कार्यकर्ता से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है। पिछले हफ्ते महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी तो पार्टी ने मुलियेरी शाखा सचिव बाबूराज और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (पार्टी की युवा शाखा) नेता टीपी लिजेश दोनों को निष्कासित कर दिया था।

महिला के साथ कई बार किया गया था दुष्कर्म 

महिला ने कहा कि उस पर मामले को रफा-दफा करने का जबरदस्त दबाव था और उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थी।  उसने अपनी शिकायत में कहा कि तीन महीने पहले बाबूराज एक चुनावी मुद्दे पर चर्चा करने की आड़ में उसके घर आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसके पति को बता देगा।

महिला ने कहा कि जब डीएफवाईआई नेता लिजेश को इस बारे में पता चला तो उसने भी महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने कई बार खुद को मारने के बारे में भी सोचा था।  बाद में उसने हिम्मत जुटाई और अपने पति को इस बारे में बताया। इसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे।

विपक्षियों ने क्या कहा 

विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में देरी के लिए पुलिस की आलोचना की और आंदोलन शुरू करने की बात कही। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष टी सिद्दीकी ने कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण जानबूझकर उनकी गिरफ्तारी में देरी की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के बाद ही कार्रवाई की। वडकारा के पुलिस उपाधीक्षक मूसा वल्लिकादान ने कहा कि जांच दल ने उसका विस्तृत बयान दर्ज किया है। इस मामले में एक निष्पक्ष जांच होगी।

Web Title: CPI(M) workers raped female worker, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे