लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: क्वॉरेंटाइन वार्ड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरोना की आज आनी थी रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2020 12:45 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक दो मरीजों की मौत हो गई है और प्रदेश में इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर  116 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे युवक 31 मार्च को शामली के जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती था।जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, जिसमें कोविड-19 के लक्षण थे। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की जांच जारी है। मरीज ने आत्महत्या क्वॉरेंटाइन वार्ड में की है। जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने इस बात की जानकारी दी है। जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। युवक 31 मार्च को शामली के जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती था और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण थे। जिसके सैंपल की आज रिपोर्ट आनी थी। लेकिन उससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक दो मरीजों की मौत हो गई है और प्रदेश में इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर  116 हो गई है। 

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 116 संक्रमित लोगों में से 17 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। प्रसाद ने बताया कि मृतक मरीजों में से एक बस्ती का जबकि दूसरा मेरठ का था।

जानें यूपी किस जिले में कितने मरीज? 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम को जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 116 पहुंच गई है । बुलेटिन में कहा गया कि सबसे अधिक 48 मरीज गौतम बुद्ध नगर के हैं। मेरठ के 19, आगरा के 12, लखनऊ के नौ, गाजियाबाद के आठ, बरेली के छह, बुलंदशहर के तीन, वाराणसी और पीलीभीत के दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर, बागपत और बस्ती के एक-एक मरीज कोरोना पीड़ित हैं ।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं