लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एमपी में कोविड-19 जांच दल पर पथराव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और स्वास्थ्यकर्मी घायल

By भाषा | Updated: April 22, 2020 22:47 IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के गसवानी गांव में कोविड—19 की जांच करने एक व्यक्ति के घर पर गये पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर उसके परिजन ने बुधवार को कथित रूप से पथराव किया जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) एवं कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।यह दल जिस व्यक्ति का कोविड—19 जांच करने गया था, वह इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित शहर इंदौर से आया हुआ था।

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के गसवानी गांव में कोविड—19 की जांच करने एक व्यक्ति के घर पर गये पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर उसके परिजन ने बुधवार को कथित रूप से पथराव किया जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) एवं कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को चोटें आई हैं।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह दल जिस व्यक्ति का कोविड—19 जांच करने गया था, वह इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित शहर इंदौर से आया हुआ था।

श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया, ''श्योपुर जिले के गसवानी गांव में कोरोना वायरस बीमारी की जाँच करने गए स्वास्थ्यकर्मी एवं पुलिस की टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।''

उन्होंने कहा कि गसवानी निवासी गोपाल शिवहरे विगत दिनों इंदौर से लौटा था जिसके परीक्षण हेतु आज स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस की टीम सहित उसके घर पहुँची थी जहाँ आरोपी एवं उसके परिजन ने टीम पर पथराव कर दिया।

उपाध्याय ने बताया कि एएसआई श्रीराम अवस्थी को सिर में पत्थर लगा है। साथ ही अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी चोटें आई हैं जिनकी चिकित्सकीय जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला