लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना वायरस के डर से एक सरकारी कर्मचारी ने ऑफिस में ही किया सुसाइड, लेटर लिखकर कही ये बात

By धीरज पाल | Updated: April 2, 2020 14:33 IST

आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने बताया कि वह कोरोना वायरस के डर से आत्महत्या किया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस से भारत में मरने वालों की संख्या 58 पहुंच गई है।कोरोना वायरस के डर बहुत से लोगों ने आत्महत्या कर ली।

कोरोना वायरस से भारत में कुल 2000 से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 58 पहुंच गई है। इस महामारी से सभी डरे हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस के डर से एक सरकारी कर्मचारी ने अपने ऑफिस में ही आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने बताया कि वह कोरोना वायरस के डर से आत्महत्या किया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने वरिष्ठ एसपी दिनेश कुमार के हवाले से बताया कि 1 अप्रैल (2020) को एक सरकारी कर्मचारी ने अपने ऑफिस में ही फांसी लगा कर आत्महत्या की। हालांकि पुलिस ने बताया कि व पिछले कई दिनों से डिप्रेशन की शिकार था। 

उत्तर प्रदेश: क्वॉरेंटाइन वार्ड में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोरोना की आज आनी थी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, जिसमें कोविड-19 के लक्षण थे। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की जांच जारी है। मरीज ने आत्महत्या क्वॉरेंटाइन वार्ड में की है। जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने इस बात की जानकारी दी है। जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। युवक 31 मार्च को शामली के जिला अस्पताल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती था और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण थे।

जिसके सैंपल की आज रिपोर्ट आनी थी। लेकिन उससे पहले ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक दो मरीजों की मौत हो गई है और प्रदेश में इस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर  116 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह