लाइव न्यूज़ :

कोरोना का अफवाह बना जानलेवा, पिता पर संदेह होने बेटे ने खोया आपा, फांसी लगा कर दी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2020 15:21 IST

घटना के बाद पोडाहाट के मुखिया अजीत मांझी ने मंत्री जोबा मांझी से गुहार लगाई है कि बेटे के अंतिम दर्शन के लिए उसके पिता को रांची से सोनुआ लाया जाये

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की मां ने बताया कि यह अफवाह गांव के ही कुछ युवकों ने फैलाई थी. इससे प्रधुम परेशान था.पिता के लॉकडाउन में फंसने को लेकर प्रधुम परेशान था.

रांची: कोरोना का ऐसा कहर है कि इसकी अफवाह भी जानलेवा साबित होने लगा है. ऐसा ही एक मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोडाहाट गांव से सामने आया है, जिसमें पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की एक अफवाह में एक युवक की जान दे दी. कहा जा रहा है कि गांव के कुछ युवकों ने यह अफवाह फैला दी कि वर्मा महतो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इससे वर्मा महतो का बेटा प्रधुम महतो (21) परेशान रहने लगा और अंतत: उसने आत्महत्या कर ली.

वर्मा महतो की पत्नी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को काफी समझाया कि उसके पिता के कोरोना से संक्रमित होने की खबर झूठी है. कोरी अफवाह है, लेकिन उनकी बात पर विश्वास करने की बजाय उसने अफवाह को सच मान लिया और परेशान होकर अपनी जान दे दी.

मृतक की मां ने बताया कि यह अफवाह गांव के ही कुछ युवकों ने फैलाई थी. इससे प्रधुम परेशान था. रात नौ बजे वह घर से निकला. इसके बाद लौटा ही नहीं. सुबह उसकी दादी ने गौहाल (पशु रखने का घर) खोला, तो देखा कि प्रधुम साडी के फंदे से झूल रहा था. प्रधुम की मां विमला महतो ने बताया कि उनके पति वर्मा महतो मध्यप्रदेश में नौकरी करते हैं. लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे. 

तभी रास्ते में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में उन्हें प्रशासन ने रोक लिया. इसके बाद बस से वे रांची पहुंचे थे. फिलहाल उन्हें रांची के संत जोसेफ बालिका मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. वहां पोडाहाट गांव के अन्य आठ लोग भी क्वारेंटाइन हैं. इस कारण वह घर नहीं पहुंच सके. 

वहीं, घटना के बाद पोडाहाट के मुखिया अजीत मांझी ने मंत्री जोबा मांझी से गुहार लगाई है कि बेटे के अंतिम दर्शन के लिए उसके पिता को रांची से सोनुआ लाया जाये. प्रधुम की मां विमला देवी ने बताया कि मजाक में कही गयी एक बात ने उनके बेटे के दिमाग पर गहरा असर डाला था. इस अफवाह की वजह से वह काफी दबाव में था. पिता के लॉकडाउन में फंसने को लेकर प्रधुम परेशान था. शनिवार को गांव के कुछ युवकों ने उसके पिता के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैला दी. यह बात उसने मुझे बताई तो समझाया कि यह बात झूठ है. उसके पिता स्वस्थ हैं. इसके बाद भी उसने खुदकुशी कर ली.

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना