लाइव न्यूज़ :

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कांग्रेस विधायक और पणजी महापौर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 1, 2019 15:15 IST

पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा, ‘‘देर राज दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू किया है।

 पणजी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अतानासियो मोनसेरात और शहर के महापौर उदय मडकाईकर सहित तीन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पणजी नगरपालिका (सीसीपी) ने मांडवी नदी में स्थित तटीय कसीनो के अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम शुरू किया है।

एक तटीय कसीनो ने कथित तौर पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया था जिसे नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को खाली कराया। मोनसेरात, मडकाईकर और पणजी के पूर्व महापौर यतिन पारेख उनके साथ थे। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला तटीय कसीनो संचालक द्वारा निर्मित सीढ़ी के तोड़ फोड़ का विरोध कर रहे समूह में शामिल थी।

आरोप है कि मोनसेरात, मडकाईकर ओर पारेख ने उसे गलत तरीके से छुआ और दुर्व्यवहार किया और उसका शली भंग किया। पणजी पुलिस उप निरीक्षक अरुण अभय गवास देसाई ने कहा, ‘‘देर राज दर्ज करायी गयी अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी।’’ संपर्क करने पर मोनसेरात ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वहां निकाय कर्मियों के अतिक्रमण रोधी काम को देखने के लिये गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत में नामित कोई भी व्यक्ति महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे कृत्य में शामिल नहीं था।’’ 

टॅग्स :गोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास