लाइव न्यूज़ :

22 जनवरी को शाम 6 बजे कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे आयुष का अपहरण, फिरौती नहीं मिलने गले में रस्सी बांध मार डाला, इरफान और कल्लू को पुलिस ने मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 14:30 IST

चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे आयुष का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने करीब आठ बजे रात में व्हाट्सऐप कॉल से फिरौती की रकम मांगी।रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परानु बाबा के जंगल में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

चित्रकूटः चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम नहीं मिलने पर एक व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी। वहीं, अपहरण में शामिल एक बदमाश शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मारा गया जबकि दूसरे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे आयुष का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

बदमाशों ने करीब आठ बजे रात में व्हाट्सऐप कॉल से फिरौती की रकम मांगी, जिसके बाद रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात खोजबीन की गई और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बरगढ़ के परानु बाबा के जंगल में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

जिसमें पुलिस की गोली लगने से इरफान और कल्लू नामक दो बदमाश घायल हो गए। एसपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया और इरफान को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है। एसपी ने बताया कि इरफान की निशानदेही पर उसके ही कमरे से बक्से में बंद आयुष का शव बरामद हुआ है।

आयुष के गले में रस्सी बांधने के निशान और सीने में चोट के निशान पाए गए हैं। एसपी सिंह ने बताया कि घटना से पहले इरफान कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के मकान में किराए पर रहता था। अशोक ने 10 दिसंबर को उससे कमरा खाली करवाया था। कल्लू और इरफान प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले हैं और बरगढ़ में बक्सा बनाने का व्यवसाय करते थे। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश