लाइव न्यूज़ :

चित्रकूटः परिचित आधी रात को मंदाकिनी नदी के पास लड़की के साथ कर रहा था रेप, पांच नाविकों ने देखा और नाव में खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 21:17 IST

चित्रकूट के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) आशीष जैन ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पीड़िता पर हुए हमले के लिए उसके एक परिचित और पांच नाविकों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को नाव में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ हैदराबाद में काम करता था।पीड़िता के माता-पिता ने बेटी के उपचार में सहायता के लिए सतना स्थित घर पर बुलाया था।

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट शहर में पुलिस ने छह लोगों को 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चित्रकूट के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) आशीष जैन ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पीड़िता पर हुए हमले के लिए उसके एक परिचित और पांच नाविकों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि नाविकों ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी अन्य आरोपी को शुक्रवार आधी रात को मंदाकिनी नदी के पास लड़की के साथ बलात्कार करते हुए देखा जिसके बाद उन्होंने पीड़िता को नाव में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ हैदराबाद में काम करता था।

पीड़िता के माता-पिता ने उसे अपनी बेटी के उपचार में सहायता के लिए अपने सतना स्थित घर पर बुलाया था। हालांकि वह नाबालिग लड़की को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय उसे चित्रकूट ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया और भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि डीएनए नमूने लेने और अन्य औपचारिकताओं के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों में सबसे छोटा आरोपी 18 साल का लड़का है। गौरतलब है कि चित्रकूट का आधा हिस्सा मध्य प्रदेश में पड़ता है जबकि बाकी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की कार्वी तहसील के तहत आता है। मंदाकिनी नदी सतना जिले से निकलती है और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में यमुना नदी में मिल जाती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीSatna Policeमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी