लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद मामला: SC के आदेश बाद पीड़िता के परिवार वाले दिल्ली के लिये रवाना, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 6 दिन लापता थी लड़की

By भाषा | Updated: September 14, 2019 15:56 IST

चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप: शीर्ष अदालत ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को निर्देश दिया था कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिला के माता-पिता को उससे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षित दिल्ली लाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद से लड़की छह दिन से लापता थी। लड़की के पिता ने चिन्मयानंद पर अपनी बेटी और शाहजहांपुर कॉलेज की अन्य लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार दिल्ली से पीड़ित लड़की के मात- पिता को उससे मिलवाने के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गयी। पीड़िता के पिता ने फोन पर बताया कि आज (31 अगस्त) दिल्ली पुलिस ने उन्हें उच्चतम न्यायालय से हुए निर्देश की प्रति देते हुए बताया कि सर्वोच्च अदालत के निर्देशानुसार उन्हें उनकी बेटी से मिलवाने के लिए दिल्ली चलना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई टीम में एक सब इंस्पेक्टर, एक महिला सब इंस्पेक्टर के अलावा चार पुलिसकर्मी आए थे और दो गाड़ियां उन्हें लेकर यहां से दिल्ली रवाना हो गई हैं।

लड़की के पिता ने बताया कि अपनी बेटी से मिलने के लिए वह स्वयं एवं उनकी पत्नी तथा पीड़िता का भाई एवं छोटी बहन जा रहे हैं । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लापता हुई छात्रा शुक्रवार को राजस्थान में मिली और मिलने के कुछ ही घंटों बाद उसे उच्चतम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायाधीशों ने लड़की से बंद कमरे में बात की और उसने न्यायाधीशों से कहा कि अपने माता-पिता से मिलने तक वह अपने गृह राज्य नहीं लौटना चाहती।

शीर्ष अदालत ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को निर्देश दिया था कि वह यह सुनिश्चित करें कि महिला के माता-पिता को उससे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सुरक्षित दिल्ली लाया जाए। लड़की ने अदालत से कहा कि अपने माता-पिता से मिलने और उनसे बातचीत करने के बाद ही वह अपने भावी कदम के बारे में निर्णय लेगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद से लड़की छह दिन से लापता थी। इस वीडियो में उसने आरोप लगाया कि, “संत समुदाय का एक वरिष्ठ नेता” उसका उत्पीड़न कर रहा था। उसने चिन्मयानंद का नाम नहीं लिया। लेकिन एक पुलिस शिकायत में उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसके लापता होने के पीछे चिन्मयानंद का ही हाथ है। लड़की के पिता ने चिन्मयानंद पर अपनी बेटी और शाहजहांपुर कॉलेज की अन्य लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद आठ साल पहले भी विवादों में फंसे थे। पहले उनकी शिष्या ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए।  वीडियो 24 अगस्त 2019 को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टस्वामी चिन्मयानंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये