लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चीन का जासूस गिरफ्तार, बनवा चुका था भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड, इंडियन लड़की से की थी शादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 21, 2018 16:53 IST

चीन के निवासी चार्ली पेंग ने मणिपुर के एक पते पर पासपोर्ट बनवाया था और आधार कार्ड दिल्ली के द्वारका इलाके के एक पते से बनवाया था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर: दिल्ली पुलिस ने एक टॉप सीक्रेट खुफिया ऑपरेशन के तहत एक चीनी जासूस को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार 39 चीनी नागरिक चार्ली पेंग के पास आधार कार्ड भी था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर को दिल्ली के 'मजनू के टीला' से गिरफ्तार किया गया। चीनी नागरिक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

गुरुवार (21 सितंबर) को पुलिस ने पेंग को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने पेंग को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजा है।

पुलिस ने अदालत को बताया के पेंग भारत विरोध गतिविरोधियों में लिप्त था। पुलिस के अनुसार उसे पेंग के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला। 

चार्ली पेंग ने मणिपुर के एक पते पर पासपोर्ट बनवाया था और आधार कार्ड दिल्ली के द्वारका इलाके के एक पते से बनवाया था।

पेंग के पास एक फार्चूनर एसयूवी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस को पेंग के पास से दो हजार अमेरिकी डॉलर और 22 हजार थाई मुद्रा भी बरामद हुई है।

भारतीय लड़की से कर ली थी शादी 

पुलिस के अनुसार पेंग डीएलएफ गुरुग्राम में रह रहा था। पेंग गुरुग्राम में ही एक दफ़्तर भी खोल रखा था।

रिपोर्ट के अनुसार पेंग की गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों को तब सुबहा हुआ जब वो पूर्वोत्तर भारत और हिमाचल प्रदेश में बार-बार आवाजाही कर रहा था। 

पुलिस के अनुसार आरोपी पेंग चीन के नानजिंग इलाके का रहने वाला है। पेंग करीब पाँच साल पहले भारत आया था। पेंग ने एक भारतीय लड़की से शादी कर ली थी और कुछ महीने पहले ही भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था। 

पुलिस के अनुसार पेंग भारत में  विदेश मुद्रा के विनिमय का कारोबार कर रहा था और उसकी आड़ में जासूसी कर रहा था। पुलिस के अनुसार पेंग हवाला कारोबार में लिप्त था।

पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि आरोपी पेंग भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बनवाने में कैसे सफल हुआ।

टॅग्स :चीनदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर