लाइव न्यूज़ :

छेड़छाड़ की शिकार बच्ची को पंचायत ने आधा सिर मुंडवाने का सुनाया फरमान, दारू-चिकन की मांगी पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: February 13, 2018 11:18 IST

बैगा समुदाय में महिलाओं व लड़कियों के बाल काटना या मुंडन करना अनिवार्य नहीं है बावजूद इसके गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वनांचल गांव सेंदूरखार में पंचायत ने अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है, जिसमें उसने एक नाबालिग बच्ची का अर्धमुंडन करवा दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लड़की के साथ ऐसा व्यवहार सामाजिक नियमों का हवाला देते हुए किया गया। इस घटना को अंजाम देने वाले इसी गांव के कुछ दबंग थे।  

पहले गांव के एक युवक ने नशे में धुत होकर इस नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की थी। इस बात को लेकर समाज के लोगों ने काफी आपत्ति जताई। वहीं, मामले की जानकारी पुलिस को ना देकर पंचायत को दी गई, जहां पंचायत ने बच्ची का आधा सिर मुंडवाने का अजीबो-गरीब फरमान सुना दिया।  

खबर के मुताबिक, पंचयात ने सजा के तौर पर नाबालिग का सिर आधा मुंडवाने की सजा दे दी। पंचायत के इस फैसले के बाद कुछ दिनों तक तो लड़की का पिता इसके लिए राजी नहीं हुआ, लेकिन फिर बाद में डर से उसने अपनी बेटी का आधा सिर मुड़वा दिया। इसके साथ ही पंचायत ने नाबालिग के परिवार पर पांच हजार रुपए का दंड भी लगाया और फिर उसके परिवार वालों से शराब व मुर्गे की पार्टी भी ली।  

फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने इस मामले में छान- बीन शुरू कर दी है और आरोपी अर्जुन यादव को हिरासत में लिया है। बता दें , कवर्धा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का गृह जिला है। नाबालिग लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बैगा समुदाय से है।

ऐसा माना जाता है कि बैगा समुदाय में महिलाओं व लड़कियों के बाल काटना या मुंडन करना अनिवार्य नहीं है बावजूद इसके गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। लड़की की मां ने बातचीत में बताया कि एक शराबी गलती की सजा उसकी बेटी को भुगतनी पड़ी है। वहीं, ग्राम पंचायत से जब इस घटना की पूछताछ हुई तो मुंडन वाले मामले को उन्होंने पूरी तरह नकारा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचाररमन सिंहछेड़छाड़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO