चेन्नईः महिलाओं की न्यूड फोटो लेकर ब्लैकमेल करता था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ऐसे हुआ गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Published: August 25, 2019 10:42 AM2019-08-25T10:42:40+5:302019-08-25T10:59:44+5:30

कुछ महीनें पहले ही इस धोखाधड़ी की शिकार एक लड़की ने कुछ महिनों पहले पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राज चेझियान उर्फ प्रदीप है।

Chennai: software engineer blackmailed women over nude photos, arrested | चेन्नईः महिलाओं की न्यूड फोटो लेकर ब्लैकमेल करता था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ऐसे हुआ गिरफ्तार

आरोपी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु और दिल्‍ली समेत 16 राज्‍यों की लड़कियों से धोखाधड़ी कर चूका था।

Highlightsयुवक पर आरोप है कि वह लड़कियों को जॉब दिलाने के बदले उनकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो मांगता था। फोटो मिलने के बाद आरोपी इंजिनियर ने लड़कियों को ब्‍लैकमेल करता था और बदले में पैसे की मांग करता था। 

तमिलनाडु में एक आईटी फर्म में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजिनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 33 वर्षीय इस युवक पर आरोप है कि वह लड़कियों को जॉब दिलाने के बदले उनकी न्यूड तस्वीरें और वीडियो मांगता था। इसके बाद फिर ली हुई तस्वीरों से वह ब्लैकमेल करता था। ऐसे उसने लगभग 600 लड़कियों को शिकार बनाया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंजिनियर ने लड़कियों से खुद को होटल का एचआर मैनेजर बता उनसे फोटो और वीडियो मांगता था। फोटो मिलने के बाद आरोपी इंजिनियर ने इन लड़कियों को ब्‍लैकमेल करता था और बदले में पैसे की मांग करता था। 

कुछ महीनें पहले ही इस धोखाधड़ी की शिकार एक लड़की ने कुछ महिनों पहले पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राज चेझियान उर्फ प्रदीप है। बताया जा रहा है कि आरोपी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु और दिल्‍ली समेत 16 राज्‍यों की लड़कियों से धोखाधड़ी कर चूका था।

इस लड़कियों से प्रदीप अबतक लाखों रुपये वसूल चूका है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रदीप एक बड़ी आईटी कंपनी में काम करता है और वो अपने घर से एक फेक कंपनी एचआर भी चलाता था। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने यह भी स्‍वीकार किया है कि उसने छह सौ महिलाओं के साथ फर्जीवाड़ा किया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शुक्रवार शाम कुकटपल्ली अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज भेजा गया है। मियापुर इंस्पेक्टर एस वेंकटेश ने कहा 'हमने अदालत में एक याचिका दायर की और आरोपियों से पांच दिन की पुलिस हिरासत में रखने के लिए कहा है।'

Web Title: Chennai: software engineer blackmailed women over nude photos, arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे