लाइव न्यूज़ :

Chamarajanagar Crime News: इंस्टाग्राम रील्स बनाने को लेकर पत्नी के जुनून से परेशान होकर 34 वर्षीय पति ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, जानें नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2024 21:17 IST

Chamarajanagar Crime News: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि कुमार ने अपनी पत्नी की लत पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और रील बनाना जारी रखा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि इसके कारण दंपति के बीच अक्सर बहस होती थी।चीजें ज्यादा बढ़ गई तो कुमार ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Chamarajanagar Crime News: इंस्टाग्राम रील्स बनाने को लेकर अपनी पत्नी के जुनून से कथित तौर पर परेशान होकर 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को यहां हनुरू इलाके में एक पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि कुमार एक कुली का काम करता था और उसे यह पसंद नहीं था कि उसकी पत्नी लगातार सोशल मीडिया मंच का प्रयोग करती रहती थी। मंच पर वह अक्सर रील बनाकर डालती थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि कुमार ने अपनी पत्नी की लत पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और रील बनाना जारी रखा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके कारण दंपति के बीच अक्सर बहस होती थी और जब चीजें ज्यादा बढ़ गई तो कुमार ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मौके से आत्महत्या को लेकर लिखा गया कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?