चाईबासाः गोली मारकर हत्या और चेहरा पत्थर से कुचला, रंजिश का मामला

By भाषा | Published: September 23, 2022 07:21 PM2022-09-23T19:21:25+5:302022-09-23T19:22:32+5:30

झारखंडः अधिकारियों ने बताया कि सुखराम मुंडा का शव बृहस्पतिवार को टोकलो थाना क्षेत्र के नक्सलवाद से बुरी तरह से प्रभावित लांजी गांव में मिला।

Chaibasa Shot death and face crushed stone case of enmity jharkhand police case | चाईबासाः गोली मारकर हत्या और चेहरा पत्थर से कुचला, रंजिश का मामला

गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया, ताकि उसकी पहचान न जाहिर हो पाए।

Highlightsसोमवार को साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से निकला था।गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया, ताकि उसकी पहचान न जाहिर हो पाए।

चाईबासाः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने और उसका चेहरा पत्थर से कुचलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुखराम मुंडा का शव बृहस्पतिवार को टोकलो थाना क्षेत्र के नक्सलवाद से बुरी तरह से प्रभावित लांजी गांव में मिला।

उन्होंने बताया कि मुंडा सोमवार को साप्ताहिक बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से निकला था और वह तभी से लापता था। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया, ताकि उसकी पहचान न जाहिर हो पाए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें व्यक्तिगत रंजिश और नक्सली गतिविधियां शामिल है।

उप्र : किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी (16) को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 16 सितंबर को अपनी छोटी बहन के साथ कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी।

आरोप है कि आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने दोनों लड़कियों को अगवा कर लिया और दिल्ली ले जाकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार को बुधवार को सुरेमनपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवाई जा रही है।

Web Title: Chaibasa Shot death and face crushed stone case of enmity jharkhand police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे