लाइव न्यूज़ :

CBI ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ दर्ज किया केस, कारोबारी से 5 करोड़ रुपये वसूली का आरोप

By भाषा | Updated: November 8, 2019 13:41 IST

सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोप के मुताबिक अधिकारी सुनील नायर कारोबारी शैलेश भट्ट ने चार करोड़ और 60 लाख रुपये की दो किश्तों में नायर को पैसे दिए। प्राथमिकी में कहा गया कि भट्ट की बिटकॉइन से जुड़े किसी मामले में कभी जांच नहीं की गई।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी ने आरोप लगाया कि नायर ने पांच फरवरी, 2018 को कारोबारी को धमकी भी दी थी। प्राथमिकी में आरोप है कि अगले कुछ दिनों तक नायर सीबीआई दफ्तर के लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल कर कई बार पैसों की मांग कर चुका था।

सीबीआई ने गुजरात के एक कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की कथित तौर पर वसूली करने आरोप में अपने ही एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अधिकारी ने प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की कार्रवाई की धमकी देकर कारोबारी से यह वसूली की। उन्होंने बताया कि आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि गांधीनगर में उस वक्त बतौर इंस्पेक्टर तैनात सुनील नायर ने कारोबारी शैलेश भट्ट से धन वसूली के लिए पिछले साल फरवरी में किरीट मधुभाई पलाडिया के साथ मिल कर आपराधिक साजिश रची।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि नायर ने पांच फरवरी, 2018 को भट्ट को सीबीआई के गांधीनगर कार्यालय में बुलाया और बिटकॉइन के जरिए “काला धन कमाने” के लिए ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई की कथित धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि नायर ने कथित काले धन के मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे थे और बातचीत के बाद पांच करोड़ रुपये तय किए गए।

प्राथमिकी में आरोप है कि अगले कुछ दिनों तक नायर सीबीआई दफ्तर के लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल कर कई बार पैसों की मांग कर चुका था। आरोप के मुताबिक बाद में भट्ट ने चार करोड़ और 60 लाख रुपये की दो किश्तों में नायर को पैसे दिए। प्राथमिकी में कहा गया कि भट्ट की बिटकॉइन से जुड़े किसी मामले में कभी जांच नहीं की गई और न ही वह किसी मामले में कोई वांछित आरोपी, गवाह या संदिग्ध था।

टॅग्स :सीबीआईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत