लाइव न्यूज़ :

27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे 'बुल्ली बाई' एप के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2022 20:58 IST

गुरुवार को अदालत ने नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से किया गया था गिरफ्तार नीरज बिश्नोई को असम से गिरफ्तार किया गया था

मुंबई: ‘बुल्ली बाई’ एप केस के मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई और ‘सुल्ली डील्स’ एप के क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को अदालत ने नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर को 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया। दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बांद्रा कोर्ट में पेश किया था। बुल्ली बाई मामले में दो अन्य आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। 

बीते सोमवार को बुल्‍ली बाई एप मामले में गिरफ्तार श्वेता सिंह, मयंक रावत और विशाल झा की जमानत याचिकाओं का विरोध हुआ था, जांच में सामने आया था कि ये तीनों आरोपी सुल्‍ली डील (Sulli Deal) मामले से भी जुड़े हुए थे।

ओडिशा से पकड़ा गया बुल्‍ली बाई ऐप मामले का एक और आरोपी  

गुरुवार को ओडिशा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर विंग ने नीरज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, जल्द ही नीरज सिंह को मुंबई लाया जाएगा।

ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था

बता दें कि ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंदौर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ठाकुर को सुल्ली डील्स मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। नीरज को दिल्ली पुलिस के द्वारा असम से गिरफ्तार किया गया था। असम के जोरहाट का रहने वाला नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) का सेकेंड ईयर स्टूडेंट है। 

बता दें कि बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप्लिकेशन पर 'नीलामी' के लिए सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं का नाम डाला गया था और बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं। तस्वीरों से छेड़छाड़ भी की गई थी।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलाकोर्टदिल्ली पुलिसमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड