लाइव न्यूज़ :

बुलडोजर चला गैंगरेप आरोपी के घर, शहडोल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर दरिंदे का आशियाना हुआ जमिंदोज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2022 15:24 IST

समाचार पत्रों से जब गैगरेप के विभत्स घटना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुई तो उन्होंने मंगलवार को शहडोल जिला प्रशासन को मुख्य आरोपी के घर को तोड़ देने का आदेश दिया। सीएम के आदेश पर मंगलवार को शहडोल जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ जावरा इलाके स्थित मुख्य आरोपी उस्मानी के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची और उसके घर को जमिंदोज कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य आरोपी शादाब उस्मानी का गैंगरेप की शिकार हुई महिला के साथ पिछले डेढ़ साल से संबंध थाशादाब महिला को शहडोल से करीब 20 किलोमीटर दूर क्षीरसागर में पिकनिक मनाने ले गयाजहां शादाब और उसके दोस्तों ने महिला के साथ गैंगरेप किया, बाद में महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर शहडोल जिला प्रशासन ने एक रेप आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई एक 28 साल की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में लिया, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

समाचार पत्रों से जब इस विभत्स घटना की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हुई तो उन्होंने मंगलवार को शहडोल जिला प्रशासन को मुख्य आरोपी के घर को तोड़ देने का आदेश दिया।

इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए शहडोल की जिला कलेक्टर वंदना वाद्य ने कहा, "मुख्य आरोपी शादाब उस्मानी का घर आज बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी किराए के मकान में रह रहे थे। इसलिए उनके मकानों पर यह कार्रवाई नहीं की गई।"

पुलिस के अनुसार शनिवार को महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया और पीड़िता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शहडोल जिला पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी पहचान शादाब उस्मानी और उनके दो दोस्तों राजेश सिंह और सोनू जॉर्ज के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि शादाब उस्मानी का पीड़ित मृत महिला के साथ पिछले डेढ़ साल से संबंध था। शनिवार को वह उसे शहडोल से करीब 20 किलोमीटर दूर क्षीरसागर इलाके में पिकनिक मनाने ले गया।

क्षीरसागर पहुंचने के बाद उस्मानी ने अपने दो दोस्तों को मौके पर बुला लिया और फिर शराब पीकर तीनों ने महिला के जघन्य वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले तीनों ने महिला को भी शराब पिलाकर नशे में बुत कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी उस्मानी मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य आरोपी महिला को जिला अस्पताल के बाहर छोड़ गए। अस्पताल पहुंचने पर आरोपियों राजेश और जॉर्ज ने कहा कि महिला ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया है इसलिए वो अचेत हो गई है।

इस बीच दोनों में से एक आरोपी ने पीड़िता के परिवार को भी फोन करके सूचना दी कि महिला ने शराब का भारी सेवन कर लिया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है कि महिला के साथ गैंगरेप किया गया था और उसकी मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।"

वहीं सीएम शिवराज सिंह के सख्त रूख को देखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल जावरा इलाके स्थित मुख्य आरोपी उस्मानी के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची और उसके घर को ध्वस्त कर दिया। 

मालूम हो कि श्योपुर जिले में भी सोमवार को तीन लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए उनके घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। 

टॅग्स :गैंगरेपभोपालशिवराज सिंह चौहानशाहडोलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने