लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: आज लखनऊ पहुंचे सुमित के परिजन, CM योगी आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2018 10:37 IST

उत्तर पदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बुलंदशहर जिले के स्याना थानाक्षेत्र में हुई हिंसा के सिलसिले में दो वांछित आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह तथा एक युवक सुमित की मौत हो गयी थी।सुमित के परिजन शहीद के दर्जे की मांग कर रहे हैं। सुमित के परिजनों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को चिठ्ठी लिखकर 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी।

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित के पिता बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सुमित के परिजन शहीद के दर्जे की मांग कर रहे हैं। अभी हाल ही में सुमित के परिजनों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को चिठ्ठी लिखकर 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी।

बता दें कि सुमित के परिजन अपने बेटे की मौत के बाद मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह अनशन पर भी बैठे थे। उस वक्त एडीएम प्रशासन के समझाने पर उन्होंने अनशन खत्म कर दिया था। लेकिन उसके बाद से सुमित के परिजन लगातार मुआवजे की मांग करते आ रहे हैं। अपने बेटे की तेहरवीं के बाद उन्होंने प्रशासन चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था अगर उनकी बातों पर सरकार ध्यान नहीं किया तो वह अपनी पत्नी के साथ सीएम के आवास के सामने 18 दिसंबर को आत्मदाह कर लेंगे। 

उधर, उत्तर पदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बुलंदशहर जिले के स्याना थानाक्षेत्र में हुई हिंसा के सिलसिले में दो वांछित आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि सचिन उर्फ कोबरा एवं जानी चौधरी तीन दिसंबर को स्याना में हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा की टीम ने सचिन और जानी को स्याना थानाक्षेत्र के गठिया बादशाहपुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह तथा एक युवक सुमित की मौत हो गयी थी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला