लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसाः शहीद सुबोध सिंह के बेटे ने कहा, हिंदू-मुस्लिम विवाद में गई मेरे पिता जान

By स्वाति सिंह | Updated: December 4, 2018 10:07 IST

Bulandshahr Lynching Live Updates:उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल से जुड़े बुलंदशहर जनपद में सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पत्थर या किसी भारी वस्तु मार कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर में हुई हिंसा के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक नागरिक की मौत हुई है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवारवालों को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी योगी सरकारसमाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अखलाक मर्डर केस से बताया मृतक इंस्पेक्टर सुबोध का कनेक्‍शन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध के बेटे अभिषेक ने कहा कि उनके पिता की जान हिंदू-मुस्लिम विवाद को लेकर गई है। अभिषेक ने कहा 'मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक अच्छा नागरिक बनूं जो धर्म के नाम पर समाज में हिंसा को ना बढ़ाए।आज के पिता की जान इन्ही विवादों को लेकर हुई है।' अभिषेक ने सवाल करते हुए आगे कहा 'कल किसके पिता की जान जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल से जुड़े बुलंदशहर जनपद में सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पत्थर या किसी भारी वस्तु मार कर हत्या कर दी। वहीं गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। सीएम योगी आदित्य नाथ ने इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवारवालों को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिजनों को 50 लाख और नौकरी देने की घोषणा की है। सीएम योगी ने सुबोध कुमार की पत्नी को 40 लाख और माता-पिता के लिए 10 लाख और घरवालों को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। मालूम हो कि मेरठ मंडल से जुड़े बुलंदशहर जनपद में सोमवार को कथित तौर पर गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पत्थर या किसी भारी वस्तु मार कर हत्या कर दी। वहीं, गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। सीएम योगी आदित्य नाथ ने इस मामले पर जांच के आदेश दे दिए हैं। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना