लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार को एक दिन का वेतन देंगे मथुरा के पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: December 5, 2018 08:26 IST

गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे। 

Open in App

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के स्याना में गोकशी की घटना को लेकर हुई हिंसा में उन्मादी भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजन को मथुरा के पुलिसकर्मी अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप प्रदान करेंगे।यह जानकारी मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने दी है।

गौरतलब है कि सुबोध कुमार सिंह कुछ महीने पहले तक मथुरा के वृन्दावन कोतवाली सहित कई थानों में रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह बहुत जांबाज और मिलनसार अधिकारी थे। 

एसएसपी के अनुसार, मथुरा के पुलिसकर्मियों ने उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके परिवार के सदस्यों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए अपने वेतन में से एक दिन का वेतन उन्हें देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि बुलंदशहर के स्याना गांव में सोमवार को गौहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा और एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने के मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने मंगलवार को बताया कि बुलंदशहर हिंसा के मामले में 4 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के शेष नामजद और अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटनास्थल वाले क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। हालांकि एहतियात के तौर पर वहां पर अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हिंसा क्यों हुई और क्‍यों पुलिस अधिकारी इंस्‍पेक्‍टर सुबोध कुमार को अकेला छोड़कर भाग गए।  इस मामले में पुलिस ने कुल 27 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि एक आरोपी योगेश राज बजरंग दल का जिला संयोजक है। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये