लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए सुमित का वीडियो वायरल, पुलिसवालों पर करते दिखा पत्थरबाजी, पिता ने दी आत्महत्या की धमकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2018 03:22 IST

बुलंदशहर हिंसा घटना में मारे गए युवक सुमित का वीडियो असली है या एडिट कर वायरल किया गया है, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के बाद हुई हिंसा के मामले में एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस कथित वीडियो में इस हिंसा के दौरान मारा गया युवक सुमित अन्य युवकों के साथ पुलिस पर पथराव करता नजर आ रहा है। 

पुलिस कर रही है वायरल वीडियो की जांच

घटना में मारे गए युवक सुमित का वीडियो असली है या एडिट कर वायरल किया गया है, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। स्याना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि उनके संज्ञान में भी ऐसा वीडियो आया है। उन्होंने कहा कि जब तक वीडियो की सत्यता की जांच ना हो तब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

सुमित के पिता ने दी आत्महत्या करने की धमकी 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुमित के पिता, जिनका बेटा  3 दिसंबर को बुलंदशहर में कथित गाय वध पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गया। उनका कहना है कि मैंने और मेरे परिवार ने पिछले तीन दिनों से भोजन नहीं किया है। हम बिना खाने के ही जी रहे हैं। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई है और एफआईआर से मेरे बेटे सुमित का नाम नहीं हटाया गय तो हम इस भूख हड़ताल को जारी रखेंगे, भले ही हम अंत में मर जाएं। 

गौरतलब है कि तीन दिसंबर को स्याना बवाल के बाद सोशल मीडिया पर लगातार घटना से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें इंस्पेक्टर सुबोध को मारकर भागते युवकों का वीडियो, गोकशी को लेकर हंगामा करते युवकों का वीडियो, पुलिस के लाठीचार्ज, युवकों द्वारा चौकी में आगजनी, सुमित को गोली लगने का वीडियो वायरल हो चुका है। 

एक के बाद एक बुलंदशहर को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कई वीडियो  

बुधवार को एक और कथित वीडियो जारी हुआ, जिसे सुमित को गोली लगने की घटना से पहले का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक पुलिस पर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। इन युवकों में सुमित को भी शामिल दिखाया गया है, जो पुलिस पर पथराव करता नजर आ रहा है। इसके बाद सुमित को गोली लगने, पुलिसकर्मियों के भागने तथा युवकों द्वारा सुमित को उपचार के लिए ले जाने का वीडियो है। यह वीडियो असली है या एडिट कर वायरल किया गया है, इस बारे में मृतक सुमित के परिजनों का भी अभी तक कोई बयान नहीं आया है।गौरतलब है कि सुमित की मौत के बाद उसके परिजनों ने बताया कि सुमित ने पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी, जिसका परिणाम आने वाला है। सोमवार दोपहर सुमित का एक दोस्त अरविंद के घर पर शादी का कार्ड देने के लिए गया हुआ था। चाय पीने के बाद वह दोस्त को बाइक पर लेकर चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने बस स्टॉप पर छोड़ने चला गया। थोड़ी ही देर बाद उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली।वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि पहली फायरिंग ग्रामीणों की तरफ से हुई थी जबकि पुलिस की तरफ से हवा में फायरिंग की गई थी। एफआईआर में भी ये बात कही गई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में सुमित की भी मौत हुई है और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली