लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर की हत्या मामले में 23 लोगों के खिलाफ नोटिस, सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 16, 2018 11:42 IST

Bulandshahr Violence updates in hindi: तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर और एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 23 फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट का नोटिस जारी किया है। इनमें बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और क्षेत्रीय बीजेपी नेता का नाम भी शामिल है। नोटिस में सभी को भगोड़ा घोषित किया गया है और एक महीने के अंदर सरेंडर ना करने पर संपत्ति कुर्क किए जाने की चेतावनी दी गई है। 

ये नोटिस इसी हफ्ते ही जारी हुआ और शुक्रवार को आरोपियों को दरवाजे पर चस्पा किया गया। पोस्टर में आरोपियों के नाम के साथ उनकी तस्वीर और पता भी है जिसे बुलंदशहर और आस-पास के जिलों में कई सार्वजनिक जगहों पर भी चस्पा किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि इनके बारे में कोई भी सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

गौरतलब है कि गत तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र के चिंगरावठी इलाके में कथित गोकशी के मामले को लेकर भीड़ से संघर्ष में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। इसके अलावा सुमित नामक एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में जितेंद्र समेत 27 नामजद तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर में छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

बुलंदशहर हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ?

- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पिछले दिनों हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या किए जाने के मामले में आरोपी सैनिक को गिरफ्तार करके 14 दिन के लिये हिरासत में भेज दिया गया।

- बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रईस अख्तर को हटाकर लखनऊ पीएसी मुख्यालय भेज दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात रहे मनीष मिश्र को भेजा गया है। 

- पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में सरकार बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. बी. सिंह को पहले ही हटा चुकी है।

- बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को सेना ने शनिवार देर रात मेरठ में एसटीएफ को सौंप दिया।

- जितेंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया। जितेंद्र से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने भी गिरफ्तार आरोपी से पूछ पड़ताल की।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशबजरंग दलBajrang Dal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी