लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा: एक और आरोपी ने वीडियो में खुद को निर्दोष और मारे गए पुलिस सुबोध को कहा ‘भ्रष्ट’

By भाषा | Updated: December 7, 2018 00:37 IST

इससे पहले, बुलंदशहर काण्ड के मुख्य अभियुक्त बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने भी एक वीडियो जारी करके खुद को बेकुसूर बताया था। 

Open in App
ठळक मुद्देयह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मारे गए पुलिस अधिकारी के परिजनो के बीच यहां हुई मुलाकात के बाद सामने आया है।तीन दिसम्बर को गोकशी को लेकर बजरंग दल तथा कुछ अन्य संगठनों द्वारा चिंगरावठी क्षेत्र में हिंसा के दौरान गोली लगने से स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सिंह तथा सुमित नामक युवक की मृत्यु हो गयी थी

बुलंदशहर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी एवं बजरंग दल के नेता योगेश राज के बाद इसी मामले में वांछित एक और अभियुक्त का वीडियो सामने आया है । इसमें वह स्वयं को निर्दोष और हिंसा में मारे गए पुलिस अधिकारी को भ्रष्ट करार दिया है ।प्रकरण के अभियुक्त तथा स्थानीय भाजपा नेता शिखर अग्रवाल के इस वीडियो में वह खुद को निर्दोष बताते हुए शहीद पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर इल्जाम लगा रहा है। उसका कहना है कि गोकशी की घटना के बाद हुई हिंसा के लिये सिंह जिम्मेदार थे ।मालूम हो कि तीन दिसम्बर को गोकशी को लेकर बजरंग दल तथा कुछ अन्य संगठनों द्वारा चिंगरावठी क्षेत्र में हिंसा के दौरान गोली लगने से स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर सिंह तथा सुमित नामक युवक की मृत्यु हो गयी थी।अग्रवाल का दावा है कि इंस्पेक्टर सिंह ने उसे तथा उसके साथियों को गोकशी का मुकदमा दर्ज कराने से रोका था, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गयी । साथ ही उन्होंने उसे और उसके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।उसका यह भी कहना है कि सिंह एक ‘भ्रष्ट‘ और मुस्लिम समुदाय की तरफदारी करने वाले पुलिस अफसर थे।यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मारे गए पुलिस अधिकारी के परिजनो के बीच यहां हुई मुलाकात के बाद सामने आया है।इससे पहले, बुलंदशहर काण्ड के मुख्य अभियुक्त बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज ने भी एक वीडियो जारी करके खुद को बेकुसूर बताया था। अग्रवाल और योगेश उन 27 नामजद अभियुक्तों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ बुलंदशहर में हिंसा के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये