लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा के 23 दिन बाद भी यूपी पुलिस के हाथ रहे खाली! मुख्य आरोपी खुलेआम पहुंचा कोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2018 14:23 IST

Bulandshahr Violence: तीन दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर में एक आक्रोशित भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक की मृत्यु हो गई थी।

Open in App

बुंलदशहर में हिंसा के तकरीबन एक महीने हो चुके हैं। तीन दिसम्बर को ये हिंसा हुई थी। लेकिन अब-तक हिंसा के दो मुख्य आरोपी बजरंग दल का योगेश राज और बीजेपी युवा मोर्चा का शिखर अग्रवाल यूपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में यूपी पुलिस के हाथ अब भी खाली है।

पुलिस के सामने पहुंचा आरोपी कोर्ट 

वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक, हिंसा का मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल यूपी पुलिस के सामने ही कोर्ट पहुंचा। एनडीटीवी के मुताबिक शनिवार को बुलंदशहर कोर्ट में पुलिस द्वारा शिखर अग्रवाल की संपत्ति की कुर्की के नोटिस के खिलाफ अपनी याचिका में शिखर अग्रवाल ने मांग की है कि वो तीन हप्ते में इस नोटिस के खिलाफ हलफनामा दायर करेगा तब तक उसकी संपत्ति को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। 

ये काफी चौंकाने वाला था कि जिस आरोपी को यूपी पुलिस पकड़ने में असफल रही थी, वो खुद अपनी याचिका की सुनवाई में कोर्ट में पहुंचा था। इस बात ने यूपी पुलिस के काम के ऊपर एक सवालियां निशान खड़ा कर दिया है।

 18 जनवरी, 2018 को अगली सुनवाई

बुलंदशहर हिंसा मामले में आरोपी शिखर अग्रवाल उर्फ शिखर कुमार द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार को इस रिट याचिका में दी गई दलीलों के जवाब में एक जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जनवरी, 2018 की तारीख तय की।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल ही में बुलंदशहर में हिंसा के मामले की जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता ने कहा- पुलिस परिवार का उत्पीड़न कर रही है

याचिकाकर्ता के मुताबिक, वह एक मेडिकल छात्र है। उसका आरोप है कि इस मामले की जांच करने के बजाय स्थानीय पुलिसकर्मी उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहे हैं इसलिए उसने अदालत से इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस से किसी अन्य एजेंसी को सौंपने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

सरकारी वकील ने कहा- नामजद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है

हालांकि, इस रिट याचिका का विरोध करते हुए राज्य सरकार के वकील ने कहा कि बुलंदशहर हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट जांच भी चल रही है।

राज्य सरकार के वकील ने आगे दलील दी कि याचिकाकर्ता बुलंदशहर हिंसा मामले में नामजद है और वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी याचिकाकर्ता की उपस्थिति पक्की करने के लिए उसकी संपत्ति तक कुर्क कर ली गई है।

क्या था मामला 

गौरतलब है कि तीन दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर में एक आक्रोशित भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक की मृत्यु हो गई थी। यह भीड़ उस क्षेत्र में कथित गो हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला