लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर: FIR से खुली पुलिस की कलई, 7 में 6 नाम बोगस, 11 साल के बच्चे को बनाया आरोपी

By भाषा | Updated: December 5, 2018 16:18 IST

बुलंदशहर के स्याना के ग्रामीणों ने भी प्राथमिकी में दो लोगों के नामों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक गांव में नहीं रहता और दूसरा बुलंदशहर में इज्तिमा में काम कर रहा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोकशी मामले में दर्ज प्राथमिकी में सात नामों में से कम से कम चार नामों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़ा किया है और एक परिवार का दावा है कि इसमें उनके 11 और 12 साल के दो बच्चों के नाम भी जोड़े गये हैं।

वहीं एनडीटीवी की एक खबर के अनुसार मामले में दर्ज हुई एफआईआर में सात में छह नाम बोगस हैं।

अन्य ग्रामीणों ने भी प्राथमिकी में दो लोगों के नामों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि एक गांव में नहीं रहता और दूसरा बुलंदशहर में इज्तिमा में काम कर रहा था। बुलंदशहर में कथित गोकशी के खिलाफ भीड़ के प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गयी थी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सोमवार को बजरंग दल के योगेश राज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी। वह भीड़ की हिंसा से जुड़ी एक अन्य प्राथमिकी में आरोपी है।

बच्चे चचेरे भाई हैं। एक छठी कक्षा में पढ़ता है तो दूसरा पांचवीं में पढ़ता है। वे नयाबांस गांव में रहते हैं जो चिंगरावठी पुलिस चौकी से तीन किलोमीटर से भी कम दूर है।

पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चे के पिता ने कहा, ‘‘गोकशी के आरोप लगाने वाली प्राथमिकी से उनके नाम हटाये जाने चाहिए। उनकी उम्र तो देखिए।’’

छठी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की मां ने कहा कि पुलिस मंगलवार तड़के उनके घर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जब वे गये तो सब कुछ बिखरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि घर में घुसकर पुलिस अधिकारी बार बार दो नाम ले रहे थे और पूछ रहे थे कि उन्हें कहां छिपाकर रखा है। मैंने उन्हें बताया कि इस नाम का कोई यहां नहीं रहता और वे चले गये।

एक अन्य ग्रामीण मोहम्मद हुसैन ने आरोप लगाया कि उनका भाई सफरुद्दीन (36) का नाम भी प्राथमिकी में गलत तरह से लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सफरुद्दीन समेत नयाबांस के कई लोग बुलंदशहर में इज्तिमा के लिए गये थे। वह 29 नवंबर से वहां थे और कल ही लौटे। उसे इज्तिमा में पार्किंग व्यवस्था करने का काम दिया गया था।’’

पीटीआई ने जब नयाबांस गांव में प्राथमिकी में दर्ज एक अन्य आरोपी सुदैफ चौधरी के बारे में पूछा तो स्थानीय लोगों ने कहा कि इस नाम का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता।

शहर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि शिकायत में शामिल होने के आधार पर नाम दर्ज किये गये हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह जांच-पड़ताल और सत्यापन का विषय है कि प्राथमिकी में दर्ज नाम सही हैं या गलत।

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये