लाइव न्यूज़ :

बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में ईओयू ने किया एक केंद्राधीक्षक को गिरफ्तार, अब तक 15 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2022 19:19 IST

शक्ति कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई के समक्ष कबूल किया है कि डॉक्यूमेंट स्कैनर मोबाइल ऐप के जरिए सेट सी के पेपर को स्कैन किया था और उसे कपिलदेव नाम के व्यक्ति को वॉट्सऐप किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक अपराध ईकाई के सामने शक्ति कुमार ने अपना जुर्म कबूलामोबाइल ऐप के जरिए पेपर को किया था स्कैन, फिर एक शख्स को किया व्हाट्सऐप

पटना: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक शख्स को गया से गिरफ्तार किया है। टीम ने जांच के दौरान गया के डेल्हा स्थित रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है। बीपीएससी के 67वें परीक्षा के दौरान शक्ति कुमार गया के डेल्हा में स्थित राम शरण सिंह कॉलेज के केंद्राधीक्षक थे। 

शक्ति कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई के समक्ष कबूल किया है कि डॉक्यूमेंट स्कैनर मोबाइल ऐप के जरिए सेट सी के पेपर को स्कैन किया था और उसे कपिलदेव नाम के व्यक्ति को वॉट्सऐप किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार डेल्हा में किराए के मकान में चलने वाले रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्राचार्य है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर पड़ता रहा है। 

बीते 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर इस कॉलेज में पड़ा था। टीम ने जांच के दौरान इस कॉलेज में छापेमारी कर कई दस्तावेजों को बरामद किया है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम गिरफ्तार शक्ति कुमार से पूछताछ में जुटी है। इससे पहले बीडीओ जयवर्धन गुप्ता, सॉल्वर अमित कुमार सिंह और राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह कुछ हाईप्रोफाइल गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इस तरह से पेपर लीक मामले में टीम अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

बता दें कि 8 मई को आयोजित हुई बीपीएससी की 67वीं पीटी परीक्षा का वायरल प्रश्नपत्र बीपीएससी कार्यालय को परीक्षा शुरू होने से करीब 17 मिनट पहले मिल चुका था। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा शुरू होने के ठीक तीन मिनट बाद इसकी पुष्टि हो गई थी कि वायरल प्रश्नपत्र सही है। पांच घंटे बाद ही परीक्षा रद्द कर दी गई। 

इस मामले की जांच करने के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन किया गया। ईओयू की 14 सदस्यों की विशेष टीम बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच में जुटी हुई है। इओयू ने एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई है। 

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा