लाइव न्यूज़ :

BPSC paper leak case: उपेंद्र कुशवाहा का करीबी गिरफ्तार मास्टरमाइंड शक्ति सिंह, नीतीश सरकार की भारी फजीहत, विपक्ष का हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2022 14:59 IST

BPSC paper leak case: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जब जदयू में विलय हुआ तो शक्ति सिंह ने भी उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जदयू की सदस्यता ले ली थी.

Open in App
ठळक मुद्दे आर्थिक अपराध इकाई ने प्रश्नपत्र लीक कांड का मास्टर माइंड जदयू नेता शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक होने के बाद नीतीश सरकार की भारी फजीहत हुई थी. प्राचार्य और केंद्र अधीक्षक शक्ति कुमार को जांच टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.

पटनाः बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले का तार सत्तारूढ़ दल जदयू के एक विरिष्ठ नेता से जुड़ गया है. दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किया गया शक्ति सिंह जदयू का नेता भी है. वह पूर्व में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव था.

लेकिन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जब जदयू में विलय हुआ तो शक्ति सिंह ने भी उपेन्द्र कुशवाहा के साथ जदयू की सदस्यता ले ली थी. अब आर्थिक अपराध इकाई ने प्रश्नपत्र लीक कांड का मास्टर माइंड जदयू नेता शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यहां बता दें कि बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक होने के बाद नीतीश सरकार की भारी फजीहत हुई थी.

फिर परीक्षा रद्द कर आर्थिक अपराध इकाई को जांच के आदेश दिये गये थे. जांच का क्रम जारी ही है कि इसबीच गया के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य और केंद्र अधीक्षक शक्ति कुमार को जांच टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. अब यह बात खुलकर सामने आई है कि गिरफ्तार शक्ति सिंह जदयू का नेता है और जदयू संसदीय बोर्ड के  अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का करीबी भी रहा है.

उपेंद्र कुशवाहा से लेकर मंत्री अशोक चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वाली तस्वीरें शक्ति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर रखी है. पूछताछ में शक्ति कुमार ने माना है कि उसी ने बीपीएससी प्रश्नपत्र के सी फार्मेट से मोबाइल से स्रकैन कर फॉरवर्ड किया था. 

ईओयू ने बताया कि पूछताछ में शक्ति कुमार ने बताया कि उसने ही यह कृत्य किया है. उसने अपने मोबाइल से बीपीएससी की 67 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र कपिल देव नाम के व्यक्ति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था. विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है.

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े