लाइव न्यूज़ :

बीपीएससी पेपर लीक मामलाः डीएसपी रंजीत कुमार रजक अरेस्ट, मुख्य आरोपी शक्ति कुमार के बयान पर पूछताछ जारी, छह सरकारी अधिकारी समेत 17 लोग गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2022 16:49 IST

BPSC paper leak case: शक्ति कुमार को 23 जून को परीक्षा शुरू होने से पहले बीपीएससी प्रश्न पत्रों के एक सेट की स्कैन की हुई कॉपी प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी- शक्ति और रंजीत नियमित रूप से बातचीत करते थे।छह सरकारी अधिकारियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।जालसाजी और धोखाधड़ी के एक अलग मामले में ईओयू द्वारा चार्जशीट किया गया था।

पटनाः बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार लोकसेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजीत कुमार रजक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

 

ईओयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार सशस्त्र विशेष पुलिस की 14वीं बटालियन में तैनात रंजीत कुमार रजक को मंगलवार रात पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया गया। ईओयू द्वारा जारी एक बयान के अनुसार गया के डेल्हा क्षेत्र स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्र अधीक्षक एवं मुख्य आरोपी शक्ति कुमार के बयान के आधार पर रजक से पूछताछ की जा रही है।

बयान के अनुसार दोनों आरोपी- शक्ति और रंजीत नियमित रूप से बातचीत करते थे। बयान के अनुसार शक्ति को 23 जून को परीक्षा शुरू होने से पहले बीपीएससी प्रश्न पत्रों के एक सेट की स्कैन की हुई कॉपी प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ईओयू ने अब तक इस मामले में छह सरकारी अधिकारियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बयान में कहा गया है कि रजक को जालसाजी और धोखाधड़ी के एक अलग मामले में ईओयू द्वारा चार्जशीट किया गया था। 8 मई को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। राज्य सरकार ने ईओयू से मामले की जांच करने को कहा था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?