लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ, मचा बवाल

By भाषा | Updated: September 13, 2020 17:56 IST

भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों ने रॉय की हत्या की है। तृणमूल ने इस आरोप का खंडन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या राजनीतिक विरोधियों द्वारा की गई है।

चिनसुराह: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गणेश रॉय का शव गोघाट रेलवे स्टेशन के पास खनाती क्षेत्र में स्थित उसके गांव के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों ने रॉय की हत्या की है। तृणमूल ने इस आरोप का खंडन किया है।

पुलिस ने बताया कि रॉय शनिवार से लापता था और उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या राजनीतिक विरोधियों द्वारा की गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने रॉय की हत्या कर आधी रात को उसका शव पेड़ से लटका दिया ताकि क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल पैदा किया जा सके। घोष ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं को लटकाकर उनकी हत्या करना नया चलन बन गया है। लेकिन हम इसका कड़ा प्रतिरोध करेंगे। भाजपा को मिल रहे समर्थन से तृणमूल कांग्रेस भयभीत है।’’

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि उसके सदस्य रॉय की हत्या में शामिल नहीं हैं। स्थानीय तृणमूल नेता मानस मजूमदार ने रॉय की मौत के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा, ‘‘इस घटना में हमारी पार्टी का कोई सदस्य शामिल नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।’’

हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘इस बर्बरता का अंत होना चाहिए। कहां हैं लोकतंत्र के रक्षक? पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या पर वे चुप क्यों हैं?’’ घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए गोघाट-आरामबाग सड़क मार्ग अवरुद्ध किया लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। पिछले कुछ साल में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई भाजपा कार्यकर्ताओं के शव लटके पाए गए हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास