लाइव न्यूज़ :

यूपी: होली मना रहे बीजेपी विधायक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2019 17:22 IST

लखीमपुर खीरी के डीएम एस सिंह ने बताया कि लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा से कुछ लोगों की मुलाकात हो रही थी, तभी कुछ लोगों से बहस हो गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को सरेआम गोली मारने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल विधायक योगेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं। 

एएनआई एजेंसी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब पार्टी कार्यालय में विधायक होली मना रहे थे। तभी बदमाशों ने उनपर फायरिंग की और फरार हो गए। एसपी लखीमपुर, पूनम के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद ने यहां बताया कि विधायक योगेश वर्मा अपराह्न करीब 3 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में पटेल नगर स्थित अपने कार्यालय से अपने घर राजगढ़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने वर्मा के दाहिने घुटने पर गोली मार दी और भाग गए। विधायक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि विधायक की शिकायत पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल जाकर विधायक का हाल पूछा। इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है और विधायक के सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब