लाइव न्यूज़ :

बिहार में कौन सा नियम कानून?, NDA राज मतलब गुंडों का राज!, खुलेआम फायरिंग करते हम प्रवक्ता और जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2026 15:57 IST

राजद के द्वारा यह वीडियो साझा किए जाने पर दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश रिजवान को फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। तेजस्वी यादव के अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है।दानिश रिजवान हवाई फायरिंग करते नजर आए।

पटनाः हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के मीडिया सलाहकार दानिश रिजवान एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गए है। दरअसल, राजद ने दानिश रिजवान पर खुलेआम फायरिंग करने का आरोप लगाया है। राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें दानिश रिजवान को फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। राजद के द्वारा यह वीडियो साझा किए जाने पर दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है।

दानिश रिजवान का आरोप है कि तेजस्वी और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका पुराना वीडियो एआई से एडिट करके पोस्ट किया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है। दानिश ने पुलिस को शिकायत ई-मेल के जरिए भेजी है। बता दें कि गुरुवार को राजद के एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें दानिश रिजवान हवाई फायरिंग करते नजर आए।

इस पर राजद ने तीखा हमला बोला और लिखा कि एनडीए के राज में कानून की परवाह नहीं की जा रही है। एक्स हेंडल पर लिखा गया कि “बिहार में है कौन सा नियम कानून? यह एनडीए का राज है मतलब गुंडों का राज है! खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान!

बिहार पुलिस और नीतीश कुमार मुंह दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें!” हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी है।

रिजवान ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में पहले ही आरा नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। उनके भाई मोहम्मद जमाल अशरफ ने 17 मार्च 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने एआई के जरिए फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया और इसके जरिए रंगदारी की मांग की।

शिकायत के अनुसार, मोहम्मद फैज आजम उर्फ सिकंदर नामक व्यक्ति ने फोन कर ईद के खर्च के बहाने 20 लाख रुपये की मांग की। यह भी कहा गया कि पहले जमीन से जुड़े एक विवाद में 10 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। रकम नहीं देने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने की बात भी सामने आई।

लेकिन रिजवान ने तंज कसते हुए कहा कि शायद तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया हैंडल कोई और चला रहा है जो उनके नाम का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने तेजस्वी को सलाह दी कि वे किसी भी पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें।

यहां उल्लेखनीय है कि दानिश रिजवान एक महिला की हत्या के प्रयास में रांची जेल भी जा चुके हैं। इसके पहले भी वह विवादों के घेरे में रहे हैं। अब मामला चाहे जो हो लेकिन सुशासन सरकार पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeजीतन राम मांझीपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम