लाइव न्यूज़ :

बिहार: पश्चिम चंपारण का शर्मनाक मामला, पहले रेप फिर निकाह और फिर रेप, न्याय के लिए भटक रही है पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2021 21:05 IST

पश्‍च‍िम चंपारण जिले में एक शख्स द्वारा युवती के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि घटना के बाद पंचायत ने आरोपी से ही पीड़िता की शादी का फरमान भी सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्‍च‍िम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्‍थ‍ित शिकारपुर थाना क्षेत्र का है मामलाबड़े भाई ने किया रेप, फिर पंचायत ने निकाह का फरमान सुनाया, फिर छोटे भाई ने किया रेप2019 से ही पीड़िता को परेशान किया जा रहा था, फरवरी में हुआ रेप का मामला दर्ज, पर खुले घूम रहे हैं आरोपी

पटना: बिहार के पश्‍च‍िम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्‍थ‍ित शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पहले बड़े भाई ने एक युवती के साथ जबर्दस्‍ती की. इसके बाद जब मामला पंचायत के सामने आया तो निकाह का फरमान सुनाया गया. 

निकाह के बाद पति पीड़िता को अपने साथ तो नहीं ले गया. इसके वाद पीड़िता के परिवार ने ससुराल वालों पर विदाई करवाने का दबाव बनाया. इसी बहाने चंगेज का छोटा भाई अंगेज आया. उसने भी पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया. 

इतना ही नहीं मुंह खोलने पर विदाई नहीं करवाने की धमकी दी. इस डर से वह चुप रही. इसके बाद भी पीड़िता की विदाई नहीं हुई. बार-बार कहने पर ससुराल वालों ने कहा कि शादी फर्जी है इसलिए विदाई नहीं होगी. इसके बाद उसने अदालत का रुख किया है. 

वहां से आदेश मिलने के बाद फरवरी में जाकर मामला दर्ज हुआ है. हालांकि आरोपी अब भी खुले में घूम रहे हैं. पीड़िता न्याय पाने के लिए थाने पहुंची और उसने कार्रवाई की मांग की है. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी की वजह से उसकी पढाई तक छूट गई. 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 से ही धूमनगर गांव निवासी चंगेज खां उससे जबरन संबंध बनाना चाहता था. उसे हथियारों का डर दिखाता था. 2020 की अप्रैल में सिलाई केंद्र जाने के दौरान उसने एक महिला की मदद से उसके साथ जबर्दस्‍ती की.

घटना के बाद गांव में पंचायत हुई और आरोपी की पीड़िता से शादी करवा दी गई. शादी के बाद आरोपी उनके घर आने-जाने लगा. इस दौरान दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते थे. दायर परिवाद में चंगेज खां के अलावे अंजुम आरा, लंगटू खां, संजीदा खातून, अंगेज खां, औरंगजेब खां, छोटू खां व रेशमा खातून को नामजद किया गया है. 

इस बारे में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप गोल्डी ने बताया कि विवाहिता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. उससे पूरी जानकारी ली गई है और कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?