लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिये 13.61 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2020 17:44 IST

लुटेरों ने गार्ड के साथ-साथ बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ भी मारपीट की. बैंक कैशियर के मुताबिक, कैश काउंटर से करीब दो लाख और सेफ से 11 लाख रुपये लूट लिये. लूट के इरादे से पहुंचे चार बदमाशों ने बैंक में घुसते ही गार्ड को कब्जे में लेकर उसकी बंदूक छीन ली.

Open in App
ठळक मुद्देभगवानपुर चौक स्थित BOI की गोबरसही शाखा में लुटेरों ने 13.61 लाख रुपये लूट लिएबैंक से निकलने के बाद सभी अपराधी फायरिंग कर बगल की गली से भागने में सफल रहे.

पटना: बिहार में जारी लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की गोबरसही शाखा में दो बाइक से आये चार सशस्त्र लुटेरों ने 13.61 लाख रुपये लूट लिए. घटना आज दोपहर लगभग 2.35 बजे की है. 10 मिनट के अंदर लूट की घटना को अंजाम दिया गया. बैंक से निकलने के बाद सभी अपराधी फायरिंग कर बगल की गली से भागने में सफल रहे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरों ने गार्ड के साथ-साथ बैंक में मौजूद ग्राहकों के साथ भी मारपीट की. बैंक कैशियर के मुताबिक, कैश काउंटर से करीब दो लाख और सेफ से 11 लाख रुपये लूट लिये. लूट के इरादे से पहुंचे चार बदमाशों ने बैंक में घुसते ही गार्ड को कब्जे में लेकर उसकी बंदूक छीन ली. उसकी पिटाई के बाद वहीं जमीन पर पटक दिया. उसके बाद प्रबंधक जेपी यादव के चैंबर की ओर बढ़े और शीशा तोड़कर उससे चाबी मांगने लगे. उन्होंने चाबी सहायक प्रबंधक के पास होने की बात कही. इसके बाद लुटेरों ने गोली मारने का भय दिखाकर उनसे चाबी ले ली. कैशियर के सेफ से 11 लाख रुपये तथा अन्य स्थानों से 61 हजार रुपये लूट लिए. बैंक में उपस्थित ग्राहकों के साथ लूटपाट व मारपीट भी की गई. लुटेरे गार्ड की बंदूक तो बैंक में ही छोड़ गए, लेकिन कारतूस लेते गए. चारों अपराधी दो बाइक पर सवार होकर डुमरी रोड की ओर फायरिंग कर फरार हो गये. सूचना मिलते ही सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और बैंक कर्मियों से पूछताछ की. अपराधियों ने बैंक में रुपये जमा करने आये दो ग्राहकों से भी लूटपाट की. बताया जाता है कि बैंक के अंदर तीन अपराधी दाखिल हुए थे. सीसीटीवी में लूटपाट की पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है.

यहां उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में बैंक लूट की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी थी. दुर्भाग्य की बात यह है कि इन मामलों का पुलिस सही से पर्दाफाश भी नहीं कर सकी है. जिसने अपराधियों के हौसले को और बढ़ा दिया है. मोतीपुर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 14 लाख, सरैया में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा से 15.50 लाख की लूट उसी तरह से एक्सिस बैंक की शाखा से भी रुपये लूटे गए थे. कच्ची पक्की चौक के पास से तो एटीएम में पैसे लोड करते समय ही बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. उस मामले में पुलिस अभी तक कुछ भी नहीं कर सकी है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?