लाइव न्यूज़ :

बिहार: संतान की चाह में तांत्रिक के बहकावे में आया शख्स, अपने ही 12 साल के भतीजे की दे दी बलि

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2019 18:11 IST

शिवनंदन दास की कोई संतान नहीं थी. इस कारण उन्होंने दो शादियां की. लेकिन इसके बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हुई. शिवनंदन को मिर्गी की भी बीमारी थी, जिसका इलाज वो गांव के एक तांत्रिक से करा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की बलि चढ़ा दी. किसी तांत्रिक ने उसे दीपावली की रात घर के ही किसी बच्चे की नरबलि देने को कहा था.

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना ईलाके के विनोबा टोला में तांत्रीक के बहाकवे में आकर एक शख्स ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की बली चढ़ा दी. किसी तांत्रिक ने उसे दीपावली की रात घर के ही किसी बच्चे की नरबलि देने को कहा था. इसके बाद शिवनंदन दास ने अपने भतीजे कन्हैया कुमार की बलि दे दी. कन्हैया सिकंदर दास का पुत्र था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनंदन दास की कोई संतान नहीं थी. इस कारण उन्होंने दो शादियां की. लेकिन इसके बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हुई. शिवनंदन को मिर्गी की भी बीमारी थी, जिसका इलाज वो गांव के एक तांत्रिक से करा रहे थे. इसी क्रम में तांत्रिक ने शिवनंदन से कहा कि अगर वह किसी रिश्तेदार के बच्चे की बलि दे दे तो उसे संतान की प्राप्ति होगी और साथ ही मिर्गी की बीमारी भी खत्म हो जाएगी. 

इसके बाद तांत्रिक की बातों में ही आकर शिवनंदन ने सिकंदर दास और मीना देवी के पुत्र कन्हैया कुमार को दीपावली की रात रविवार को बुलाया. उस समय कन्हैया अपने घर के हुक्का-पाती खेलने की तैयारी कर रहा था. 

कन्हैया तीसरी कक्षा का छात्र था. शिवनंदन ने कहा कि चलो तुमको पटाखा दिलाते हैं. उस समय उसकी मां मीना देवी भी वहीं थी. शिवनंदन बच्चे को लेकर चला गया. जब देर रात तक कन्हैया नहीं लौटा तो उसकी मां ने काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. आज सुबह घटना के बारे में सभी को जानकारी हुई. 

सुबह ग्रामीणों ने घर के सामने ही कुछ देरी पर बसबिट्टी में कन्हैया की सिर कटी हुई लाश देखी. उसी जगह एक कद्दू भी कटा हुआ था. ग्रामीणों ने अनुसार ऐसा प्रतीत हुआ कि पहले कद्दू की बलि दी गई, फिर कन्हैया की.  

बताया जाता है कि मृतक कन्हैया के पिता सिकंदर दास पंजाब में मजदूरी करते हैं. वहीं, कन्हैया का बड़ा भाई कृष्णा भी अपने पिता के साथ ही मजदूरी करता था. कन्हैया सबसे छोटा था. घर में कन्हैया, कन्हैया की मां मीना देवी और मीना देवी का एक और पुत्र चंदन रहता था.  

घटना की सूचना आज पीरपैंती थाना को दी गई. एसडीपीओ डॉ रेषु कृष्णा सहित थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. वहीं, तांत्रिक विलास मंडल सहित शिवनंदन दास व अन्य लोग गांव से फरार हैं. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट