लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधियों के दहशत से दहशतजदा व्यापारी मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों और त्रिशुल के सहारे कर रहे खुद अपनी सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 01:44 IST

पिछले महीने रंगदारी नहीं देने के कारण बदमाशो ने दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार की दुकान में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी थी. जबकि रंगदारी की सूचना व्यवसायी पुलिस को पहले ही दे चुका था और यह भी कहा था कि किस वक्त रंगदार उनसे उनके दुकान पर रंगदारी लेने आएंगे.

Open in App

बिहार में लगता है कि पुलिस का इकबाल खत्म सा हो गया है, शायद यही कारण है कि यहां व्यापारी से लेकर आम लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. हलात ये हो गये हैं कि अपराधियों के खौफजदा व्यापारी इन दिनों अपनी सुरक्षा के लिए इसी मिर्च पाउडर और लाठी-डंडों और त्रिशुल के भरोसे अपनी दुकानदारी चलाने को विवश हो गये हैं.

राजधानी पटना से सटे बिक्रम में दुकानदारों को अब पुलिस पर भरोसा नहीं रहा. यही कारण है कि दुकानदार अपने दुकान में रंगदारों से निपटने के लिए मिर्च का पाउडर, एक डंडा और छोटा त्रिशूल रखने लगे हैं, ताकि अपनी सुरक्षा के लिए इसका उपयोग वो विशेष परिस्थितियों में कर सकें. 

बताया जा रहा है कि बिक्रम बाजार में रंगदारों का कहर है. आये दिन सड़कों पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए फायरिंग कर चले जाते है. ये बदमाश दुकानदारों से रंगदारी मांगते हैं और दुकानदार जब रंगदारी देने से आना कानी करता है तो दुकान के सामने ही या तो गोली चलाते है या फिर उसे गोली मार देते हैं. ये हालात सिर्फ बिक्रम के ही नहीं हैं बल्कि सटे नौबतपुर और बिहटा में भी हैं. 

पिछले महीने रंगदारी नहीं देने के कारण बदमाशो ने दिनदहाड़े एक किराना दुकानदार की दुकान में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी थी. जबकि रंगदारी की सूचना व्यवसायी पुलिस को पहले ही दे चुका था और यह भी कहा था कि किस वक्त रंगदार उनसे उनके दुकान पर रंगदारी लेने आएंगे. लेकिन पुलिसिया खौफ को धत्ता बताते हुए अपराधी आराम से गोली मारकर चलते बने.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगदारों से से निबटने के लिए यहां के व्यवसायी अपनी दुकानों मे मिर्ची पाउडर, डंडा लेकर बैठते हैं. सभी दुकान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसपर पटना एसएसपी का मोबाइल नंबर भी लिखा है. व्यवसायी कहते हैं कि अब अपनी सुरक्षा अपने बूते करेंगे क्योंकि यहां की पुलिस हमारी जान नहीं बचा सकती है. दुकानदार संतोष साह की पत्नी रेखा देवी ने कहा कि कुछ दिन पहले दुकान पर रंगदार आये और रंगदारी नहीं देने पर सुबह के समय ही मेरे पति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अब यह दुकान उनका छोटा बेटा चला रहा है. जिस हाथ में कलम होना चाहिए था, उस हाथ में बटखरा है.

रंगदारों के इस भय के माहौल से निबटने के लिए बिक्रम के दुकानदारों ने एक सामाजिक संगठन बनाया है. जिसमे जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अगर बाजार में रंगदार दिखता है या रंगदारी मांगता है तो उसे लाठी डंडे से खदेड़ दिया जाए न कि पुलिस के भरोसे रहा जाए.

इधर, पालीगंज डीएसपी मनोज कुमार पांडेय यह दावा करते हैं कि अब यहां से रंगदारों का खौफ खत्म हो चुका है. लगभग एक दर्जन रंगदारों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. बिक्रम बाजार में अलग से पुलिस की नियुक्ति की गई जो सिर्फ बाजार पर नजर रखेगी. क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की गई है. यहां बाप जी गैंग के अपराधी सक्रिय हैं जिसे पुलिस लगभग समाप्त कर चुकी है. वैसे पुलिस लाख दावा कर ले, लेकिन अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं नतीजन खौफजदा अपराधी अपनी सुरक्षा खुद कर रहे हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला