लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करों का तांडव, दरोगा को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2021 15:38 IST

बिहार के सीतामढ़ी में शराब माफिया द्वारा एक ऑनट्यूटी दरोगा को गोली मारने की घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी में दरोगा को शराब माफिया ने दरोगा की हत्या कीएक गांव में अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने के बाद पहुंची थी पुलिस की टीमपुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश राम को बदमाशों ने मारी गोली, एक चौकीदार भी घायल

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य में शराबबंदी है। इसके बावजूद शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इसकी एक बानगी सीतामढ़ी में देखने को मिली है जहां ऑन ड्यूटी दरोगा को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक चौकीदार के भी बुरी तरह जख्मी होने की खबर है।

ये सनसनीखेज वारदात सीतामढ़ी के मेहरगंज के कुंवारी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ये खबर मिली थी कि गांव में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। इसके बाद जांच के लिए टीम पहुंची थी। इसी दौरान शराफ माफिया के लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर दिनेश राम कर रहे थे। पुलिल के गांव पहुंचते ही गोलीबारी शुरू हो गई। इसी हमले में दिनेश राम को गोली लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

ताजा वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरोगा की मौत के बाद साथी पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश है। इस बीच खबर है कि जिले के एसपी सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जख्मी चौकीदार का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

इससे पहले सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर में भी बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारने की खबर आई थी। वहीं एक दूसरी घटना सीतामढ़ी के नगर थाना की है जहां रिंग बांध मोहल्ले में सिद्ध आश्रम के महंत हरि नारायण दास की घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।।

बिहार में जारी है अवैध शराब का धंधा

बिहार में अप्रैल 2016 से ही शराबबंदी लागू है। हालांकि, अक्सर अवैध शराब बेचे जाने और जब्त होने की खबरें आती रही हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने मंगलवार को ही अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 49 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए गए हैं। 

पुलिस ने करजा थानान्तर्गत रसुलपुर गांव में विरेन्द्र ठाकुर तथा राहुल कुमार के घर पर छापामारी की। इस दौरान अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में विरेन्द्र ठाकुर, राहुल कुमार, अभ्यानन्द शर्मा उर्फ टिंकु शर्मा तथा आलोक रंजन उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया। 

ठाकुर के घर से पुलिस ने एक देसी रायफल, दो देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो कारतूस, 26 लीटर विदेशी शराब और रसुलपुर गांव के ही राहुल कुमार नामक एक अन्य अवैध शराब कारोबारी के घर से 49 लाख 98 हजार रूपये बरामद किए।।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?