लाइव न्यूज़ :

नाबालिग को जबरन उठाया, मुंह बंद कर गंगा नदी पार ले जाकर बारी-बारी से 2 टोटो चालकों ने किया दरिंदगी, बदहवास हालत में छोड़कर फरार, हिम्मत जुटाकर घर पहुंची तो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2026 17:24 IST

मामले की गंभीरता को देखते हुए पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।आरोपियों को छपरा स्थित जुवेनाइल कोर्ट (बाल न्यायालय) में पेश किया गया।छपरा सिविल कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है।

पटनाः बिहार में सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल के पहलेजा थाना क्षेत्र से रिश्तों और मानवता को कलंकित करने वाली एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां दो नाबालिग टोटो चालकों ने एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पीड़िता अपने घर के पास मौजूद थी, तभी गांव के ही दो किशोरों, जो पेशे से टोटो चालक हैं, ने उसे अपना निशाना बनाया।

आरोपियों ने छात्रा को जबरन उठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया ताकि वह शोर न मचा सके। अपराधी उसे गांव से दूर गंगा नदी के उस पार एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। हिम्मत जुटाकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

अपनी बेटी की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही दो नामजद नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों को छपरा स्थित जुवेनाइल कोर्ट (बाल न्यायालय) में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। साथ ही, छपरा सिविल कोर्ट में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत छात्रा का बयान दर्ज कराया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टोटो चालकों द्वारा इस तरह की हरकत कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है। फिलहाल, पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है ताकि कोर्ट में ठोस साक्ष्य पेश किए जा सकें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!