लाइव न्यूज़ :

बिहारः 15 मिनट में लूटा बैंक, लूटेरों ने ऐसे दिया अंजाम जैसे रिहर्सल कर के आए हों

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 4, 2018 15:24 IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के  UCO बैंक में अपराधियों ने सिर्फ 15 मिनट में घटना को अंजाम दिया।

Open in App

बिहार के समस्तीपुर जिले में बंदूक की नोक UCO बैंक से 52 लाख रुपए की लूट हो गई है। पुलिस की मानें तो बैंक खुलते ही गोला रोड स्थित यूको बैंक में दस आरोपी घुसे और 52 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक लुटेरे कस्टमर बनकर बैंक में घुसे थे। उसके बाद बंदूक के सहारे सबको एक कमरे में बंद कर दिया आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

अपराधियों ने मात्र 15 मिनट में ही इस घटना को अंजाम दिया है। बैंक के भीतर लूट के लिए चार अपराधी घुसे और तीन अपराधी गेट पर ही खड़े रहे, वहीं तीन अपराधी बाहर मोर्चा संभाल रहे थे।आरोपी बैंक में घुसकर कैश काउंटर के स्टाफ और बैंककर्मियों को पिस्तौल के बल पर बैंक मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी और लॉकर तथा कैश काउंटर में रखे सारे रुपये लूट लिए। इस बीच लुटेरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। आरोपी बैंक से लगे सीसीटीवी के हार्डडिस्क निकाल कर भी अपने साथ ले गए।

शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह और एसपी दीपक रंजन ने इस बात की पुष्टि की है कि डकैतों ने 52 लाख रुपये बैंक से लूटे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं बैंक कर्मी इस घटना के बाद काफी सदमे में हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारबिहारबैंक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा