लाइव न्यूज़ :

शादी में खाना देर से मिला तो खफा हो गए बाराती, लाख मनाने पर भी नहीं माने दूल्हे के पिता, वापस हुई बारात, जानें पूरा केस

By आजाद खान | Updated: March 3, 2022 00:24 IST

दूल्हे के पिता को कई बार मनाने के बावजूद भी वह माना नहीं और बारात वापस ले कर चला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देखाना देर से मिलने के कारण बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है।इसके बाद इसकी शिकायत थाने में की गई थी।दूल्हे के पिता की मांग पूरे होने के बाद ही यह शादी पूरी हुई थी।

पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां पर एक बराती को खाने देर में परोसने के कारण बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के मां के मुताबिक, बारातियों को थोड़ी देर में खाना परोसने से दूल्हे के पिता नाराज हो गए थे और इसके बाद दूल्हा संग पूरी बारात को वापस ले कर लौट गए थे। उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की गई लेकिन दूल्हे के पिता अपनी बात पर अड़े रहे और अंत में यह मामला बाद में पुलिस तक भी पहुंचा। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना कस्बा थाना के मोहनी पंचायत के बतौना गांव स्थित ईश्वरी टोला का है। दुल्हन की मां मीना देवी के मुताबिक, यहां पर 11 फरवरी को धमदाहा थाना के अमारी कुकरन निवासी फुलेश्वर उरांव के बेटे राजकुमार उरांव से उनकी बेटी की शादी होने वाली थी। लेकिन बारातियों का स्वागत सही से नहीं करने और उन्हें थोड़ी देर में खाना परोसने के कारण, दूल्हे का पिता नाराज हो गया और बारात वापस ले जाने लगा। इर पर लड़की वालों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह माना नहीं और दूल्हे संग पूरे बारात को वापस लेकर चल गया। 

ऐसे हुई शादी

इस घटना के बाद लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी जिसके बाद पंचायत बैठी थी और यह शादी हुआ। पंचायत में समझौते के बाद दूल्हे के पिता ने दहेज की मांग की थी। समधी के मांग के मुताबिक, उसे एक बाइक और 25 हजार रुपए दिए गए और जिसके बाद यह शादी मुकम्मल हुई थी। यहीं नहीं पंचायत में यह भी फैसला हुआ था कि शादी में खर्च हुए पैसे दुल्हन के परिवार वालों को वापस लौटाया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपूर्णिंयाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली