लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधी बेखौफ, पुलिस की हनक हुई खत्म, हाजीपुर जेल में कैदी को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2020 17:45 IST

Bihar: हाजीपुर मंडल जेल में हुई गोलीबारी की इस घटना में एक कैदी के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, जेल के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अपराधी अब पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं. सरेबाजार और दिनदहाड़े की बात तो छोड़ ही दिया जाये, अब जेल के अंदर भी गोलीबारी होने लगी है. वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर स्थित मंडल कारागार में गोलीबारी की घटना हुई है.

बिहार में अपराधी अब पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं. सरेबाजार और दिनदहाड़े की बात तो छोड़ ही दिया जाये, अब जेल के अंदर भी गोलीबारी होने लगी है. इसी कड़ी में बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सूबे के वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर स्थित मंडल कारागार में गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमें मनीष नामक एक कैदी को गोली लगी है. गोली लगने के बाद जेल के भीतर अफरा तफरी मच गई, वहीं जेल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजीपुर मंडल जेल में हुई गोलीबारी की इस घटना में एक कैदी के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, जेल के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. घायल कैदी को एंबुलेंस से अस्पताल में भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है. वरीय अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं. जेल आइजी भी पहुंच चुके हैं. इसके पहले वैशाली के डीएम एवं एसपी समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं. 

जेल के अंदर से अधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है. सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जेल के अंदर ही हैं. इसके अलावा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल को जेल के अंदर भेजा गया है. सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है. 

सदर एसडीपीओ राघव दयाल के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मनीष को गोली मारी गई है जिसकी जांच चल रही है. घटना को लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मंडल कारा पहुंची हुई है और मामले की छानबीन कर रही है. 

यहां बता दें कि हाल में हाजीपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ गया है. बीते दस दिन में ही दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी हत्या की गई है. इससे पहले यहां के मुथहूत गोल्ड फाइनांस कंपनी से सोना लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना में करीब 55 किलो सोना लूट लिया गया था. जिसकी कीमत लगभग 23 करोड बताई गई थी. 

वहीं, हाजीपुर में लगातार हो रही वारदातों के बीच मंडल कारा में गोलीबारी की घटना ने सीधा पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है. ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि जेल के भीतर आग्नेयाश्त्र कैसे पहुंचा? जिससे इस तरह की गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अब मामले की जांच में जुट गये हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज