लाइव न्यूज़ :

1300 अपराधियों की संपत्ति की जाएगी जब्त, 10 के लिए आदेश जारी, बिहार में कुख्यात आरोपियों पर कानून का शिकंजा कसा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2025 14:00 IST

Bihar News: जिन अपराधियों की संपत्ति जब्ती के लिए ऑर्डर मिल ने उनके 3 अपराधियों को किशनगंज के, दो-दोजी और स्क्रैच जिले के, जबकि एक को पटना, जहानाबाद जिले के हैं।

Open in App

Bihar News: बिहार में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अवैध संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया पुलिस ने तेज कर दी है। इस कड़ी में बिहार पुलिस ने सभी जिलों से ऐसे 1300 अपराधियों को चिह्नित कर सूची तैयार की है। इनमें सबसे अधिक 82 प्रस्ताव पटना पुलिस की तरफ से भेजा गया है। इस सूची में से 279 अपराधियों का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा गया है। इसमें से 10 बड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश कोर्ट से मिल भी चुका है।

इन आदेशों के बाद बदमाशों की नींद उड़ चुकी है, कई माफिया अभी से अपने घर-दुकान बेचकर नाम बदलने की फिराक में हैं। सबसे पहले कार्रवाई किशनगंज, गया और मुजफ्फरपुर में!किशनगंज जिले के तीन बड़े नाम रहीमुद्दीन उर्फ हैबर (ठाकुरगंज),चांद हुसैन उर्फ चांद (विशनपुर),और मो. कुर्बान (सदर थाना) की करोड़ों की संपत्ति कोर्ट के आदेश पर जब्त की जा रही है।

गया और मुजफ्फरपुर से दो-दो कुख्यातों के खिलाफ भी यही कार्रवाई शुरू हो चुकी है। वहीं नवादा जिले के कुख्यात बालू माफिया अजय कुमार उर्फ दीपम उर्फ दीपक की संपत्ति पर भी कुर्की की कार्रवाई तेज़ हो गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 1234 थाना क्षेत्रों से अपराधियों की सूची तैयार की गई है।

इनमें सबसे ज़्यादा प्रस्ताव पटना से (82) आए हैं। उसके बाद गया (55), रोहतास (49), मोतिहारी (48), मुजफ्फरपुर व भागलपुर (43-43), मधुबनी (42), नालंदा (41) जैसे जिले टॉप सूची में हैं। दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, वैशाली, पूर्णिया, सीवान और बक्सर जैसे जिलों से भी दर्जनों कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्ती के प्रस्ताव मिल चुके हैं। एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने साफ शब्दों में कहा कि अपराध की आय से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की लिस्ट तैयार है।

कोर्ट से 6 मामलों में पहले ही आदेश मिल चुका है, और ये सिलसिला अब नहीं रुकेगा। बिहार पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी या एनकाउंटर तक सीमित नहीं रहना चाहती। अब आर्थिक नस दबाई जा रही है, ताकि बदमाशों को लगे कि जुर्म की ज़िंदगी ‘लाल बत्ती नहीं, जेल और जब्ती’ की ओर ले जाती है।

कई अपराधी फरार हैं, तो कुछ अब वकीलों से लगातार जमानत और रोक के प्रयास कर रहे हैं। सत्ता के करीबी समझे जाने वाले कई माफिया भी अब निशाने पर हैं, जो पहले राजनीतिक संरक्षण की आड़ में बचे रहते थे।

टॅग्स :बिहारBihar Policeकोर्टक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो