लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में सीजीडीए के क्लर्क को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 21, 2022 21:52 IST

बिहार पुलिस ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रक्षा लेखा महानियंत्रक में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क कपिल कुमार को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने बीपीएससी पेपर लीक मामले में सीजीडीए के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किया गया आरोपी क्लर्क कपिल कुमार यूपी के प्रयागराज में सीजीडीए में तैनात था पुलिस के मुताबिक कपिल कुमार ने लीक प्रश्न पत्रों को अग्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

पटना:बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त परीक्षा के कथित पर्चा लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोक सेवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सीजीडीए में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क कपिल कुमार के तौर पर हुई है।

इस गिरफ्तारी के संबंध में ईओयू की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि सीजीडीए क्लर्क कपिल कुमार को ईओयू ने झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में बोकारो से गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस का आरोप है कि कपिल कुमार गया के डेल्हा इलाके के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के गिरफ्तार किये गये केंद्र अधीक्षक शक्ति कुमार का बेहद नजदीकी सहयोगी था।

बिहार पुलिस ने शक्ति कुमार को बीते 23 जून को बीपीएससी परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्न पत्रों के एक सेट की स्कैन की हुई कॉपी को बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बिहार पुलिस ने बताया कि ईओयू को जांच में पता चला कि सीजीडीए के क्लर्क कपिल कुमार ने शक्ति कुमार से प्रश्न पत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें आगे अग्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मामले में बिहार पुलिस के द्वारा अब तक गिरफ्तार किए गए 18 लोगों में सात आरोपी सरकारी सेवा के बताये जा रहे हैं।

मालूम हो कि बीते 8 मई को बिहार सरकार की ओर से आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद बिहार समेत पूरे देश में बहुत बवाल हुई था। इस मामले में तब विपक्ष की भूमिका निभा रहे राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जदयू-भाजपा गठबंधन को काफी खरीखोटी सुनाई थी और बीपीएससी पेपर लीक को तत्कालीन राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का चरमोत्कर्ष बताया था।

वहीं दूसरी ओर मामले में फौरन एक्शन लेते हुए तत्कालीन गठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने मामले में बिहार पुलिस को सख्ती से जांच के आदेश दिये थे। जिसके बाद बिहार पुलिस की ईओयू शाखा ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत