लाइव न्यूज़ :

पटनाः कंपनी संचालक ने पार की हैवानियत की हदें, गर्भवती कामगार का करता रहा यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बना रहा है दबाव

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2020 20:37 IST

गर्भवती पीड़िता कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी करती है. उसका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह दो दिन से गांधी मैदान से लेकर महिला थाने का चक्कर लगा रही है. उसका आवेदन नहीं लिया गया. जबकि महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देपटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में सैनिटाइजर का कारोबार करने वाली कंपनी के बॉस पर नवविवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है.पीड़ित महिला ने बताया कि लॉकडाउन में पति की नौकर छूट जाने के बाद मैंने काम करना शुरू किया. कंपनी के मालिक ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद वो लगातार मुझे अपने पास बुलाने लगा.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया है. राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में सैनिटाइजर का कारोबार करने वाली कंपनी के बॉस पर नवविवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

गर्भवती पीड़िता कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी करती है. उसका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह दो दिन से गांधी मैदान से लेकर महिला थाने का चक्कर लगा रही है. उसका आवेदन नहीं लिया गया. जबकि महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है. जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

पीड़ित महिला ने बताया कि लॉकडाउन में पति की नौकर छूट जाने के बाद मैंने काम करना शुरू किया. लेकिन एक दिन कंपनी के मालिक ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद वो लगातार मुझे अपने पास बुलाने लगा. महिला का कहना है कि उसने दुष्कर्म के बाद भी तीन बार मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. लेकिन महिला ने बताया कि नौकरी जाने के डर से वो चुप रही.

पीड़िता गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बाकरगंज की रहने वाली है. उसने बताया कि लॉकडाउन के एक माह पहले उसका विवाह हुआ है. लॉकडाउन के दौरान पति की नौकरी चली गई. घर में आर्थिक तंगी हो गई तो वह राजीवनगर में सैनिटाइजर कंपनी में जॉब करने लगी. कंपनी का बॉस निजी स्कूल संचालक भी है. वह वहां टेलीकॉलर है.

एक दिन बॉस ने उसके साथ जबर्दस्ती का प्रयास किया. विरोध किया. लेकिन, नौकरी जाने के डर से वह चुप रही. 17 सितंबर को बॉस ने शाम को उसे ऑफिस में रोक लिया. बताया कि गेस्ट आने वाले हैं. इस दौरान उसके साथ फिर जबर्दस्ती की. आरोपित ने उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया. उसने रोते हुए पूरा घटनाक्रम पति को बताया.

वह गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज करवाने गई. लेकिन उसे महिला थाने भेज दिया गया. महिला ने बताया कि कंपनी का मालिक अब मामले को रफा दफा करने की बात कर रहा है. वहीं महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस ने आरोपित को फोन कर थाने बुलाया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया. थाने से फोन जाने के बाद आरोपित पीड़िता को फोन कर केस उठाने का दबाव बना रहा है. 

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?