लाइव न्यूज़ :

प्रिंसिपल और टीचर ने 9 महीने तक किया 12 साल की छात्रा का रेप, गर्भवती होने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 20, 2018 04:08 IST

पटना फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद कुमार उर्फ राज सिंघानिया और शिक्षक अभिषेक शामिल हैं।

Open in App

पटना, 20 सितंबर:बिहार की राजधानी पटना में एक रेप की ऐसी घटना सामने आई है, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। यहां पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा का यौन शोषण किए जाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक पटना के न्यू सेंट्रल स्कूल में  प्रधानाचार्य और सहयोगी टीचर ने पॉंचवी कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के साथ नौ महीनों तक रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब 12 साल की बच्ची गर्भवती हो चुकी। छात्रा अचानक एक दिन मां के सामने उल्टियां करने लगी। परिवार आनन-फानन में उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां इस बात का खुलासा हुआ कि पीड़िता गर्भवती है।

फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद कैसर आलम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में स्कूल प्रधानाचार्य अरविंद कुमार उर्फ राज सिंघानिया और शिक्षक अभिषेक शामिल हैं। कैसर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अगली कार्रवाई के लिए महिला थाना के हवाले कर दिया गया है।

टॅग्स :पटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा