लाइव न्यूज़ :

10 अपराधियों पर 25000-25000 रुपये इनाम?, आईजी जितेन्द्र राणा ने कहा-एक के बाद एक कार्रवाई जारी, पूरी कुंडली तैयार, हत्या, लूट, डकैती केस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2026 15:58 IST

इनाम घोषित होने के बाद अब स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ और विशेष टीमें भी इनकी गिरफ्तारी में जुट गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनालंदा, एसडीपीओ राजगीर और विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।असंतोष जताते हुए उन्होंने फरवरी के अंत तक लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य तय किया।अवैध शराब नष्ट करने और कतरीसराय साइबर मामलों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए।

पटनाः बिहार पुलिस एक्शन मोड में है और कुख्यात अपराधियों पर एक के बाद एक कार्रवाई जारी है। इसी बीच पटना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुरोध पर रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने 10 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं और ये अन्य गंभीर कांडों में भी वांछित बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों की तलाश हत्या के प्रयास, हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य संगीन मामलों में की जा रही है। इनाम घोषित होने के बाद अब स्थानीय थाना पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ और विशेष टीमें भी इनकी गिरफ्तारी में जुट गई हैं।

पुलिस ने सभी अपराधियों की पूरी कुंडली तैयार कर ली है और उनकी लोकेशन व गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकांश अपराधी मोकामा, बाढ़, खुसरूपुर और फतुहा थाना क्षेत्रों में वांछित हैं। इसी क्रम में रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नालंदा, एसडीपीओ राजगीर और विभिन्न थानाध्यक्षों के साथ विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।

असंतोष जताते हुए उन्होंने फरवरी के अंत तक लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य तय किया। आईजी ने सभी थानाध्यक्षों और अंचल निरीक्षकों को पांच-पांच मामलों के त्वरित विचारण की निगरानी करने, गंभीर कांडों में वांछित अभियुक्तों की 31 जनवरी तक गिरफ्तारी व कुर्की सुनिश्चित करने, अवैध शराब नष्ट करने और कतरीसराय साइबर मामलों की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई, टॉप-10 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, जेल से छूटे अपराधियों पर निगरानी, बैंक और ज्वेलरी शॉप का सुरक्षा ऑडिट तथा सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और पंजी अपडेट करने का भी आदेश जारी किया गया है।

टॅग्स :Bihar Policeक्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारPoliceBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला