लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में पाल स्वीट्स के मालिक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2019 09:40 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार पुरषोत्तम बाइक पर सवार थे और उनके पास पैसों से भरा बैग था।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान पटना की मिठाई की दुकान पाल स्वीट्स के मालिक पुरषोत्तम गुप्ता के तौर पर हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पटना के प्रतिष्ठित मौर्या होटल और राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर के निवास के बीच सड़क पर हुई। अपराधियों ने सरेआम बीच सड़क पर पैसा लूटने के क्रम में पुरषोत्तम को गोली मार दी। इसके बाद वे पुरषोत्तम के बैग को लूट कर भागने में भी कामयाब हो गये। 

रिपोर्ट्स के अनुसार पुरषोत्तम बाइक पर सवार थे और उनके पास पैसों से भरा बैग था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग उनके करीब पहुंचे और बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई भी हुई और लेकिन एक अपराधी ने पुरषोत्तम को गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गये।

बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान के अलावा पुरुषोत्तम का रुपयों को सूद पर देने का भी धंधा था। उन्होंने लाखों रुपये सूद पर चढ़ा रखे थे और अक्सर बैग में कैश लेकर निकलते थे ताकि लोगों को पैसे दे सके। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला