लाइव न्यूज़ :

बिहार: छेड़खानी के आरोपियों को दस-दस डंडे मारो, थूक चटवाओ और छोड़ दो, पंचायत के तालिबानी फरमान का वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2019 18:04 IST

बिहार के दरभंगा जिले के बहेडी गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपियों को पंचायत ने अजब सजा सुनाई।

Open in App

बिहार में एक बार फिर से भीड़ की तालिबानी सजा का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना सूबे के दरभंगा जिले के बहेडी थाना इलाके के मधुवन गांव की है, जहां कोचिंग से पढ़ कर लौट रही एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी के मामले में दो उच्चक्कों को दस-दस डंडा पीटने और थूक चाटने की सजा सुनाई गई. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सकते में है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में भीड़ बुरी तरह से डंडे से दो युवकों को पीट रही है और पीटने के बाद घायल लड़कों को जमीन पर थूक फेंक कर चाटने की सजा सुना रही है. लड़के डर के मारे सजा भुगत रहे हैं और भीड़ में शामिल कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने नहीं आ रहा है. मार खाने के डर से दोनों लड़के जमीन पर थूक फेंक कर चाटते हैं. थूक चाटने के बाद युवक भीड़ में मौजूद कुछ लोगों के पैर को छू कर प्रणाम करते भी दिखाई दे रहे हैं.

बताया जाता है कि मधुवन गांव की लड़कियां इनाई कोचिंग करने जाती थी. तीन सितंबर को जब तीन-चार लड़कियां कोचिंग से घर लौट रही थीं तो इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दीपक कुमार व श्याम शर्मा अपनी बाइक से रास्ते में इन लड़कियों को ओवर टेक कर रुक गये. इसके बाद लड़कियों को गलत नीयत से देखना शुरू कर दिया. यह सिलसिला क्रमशः रजवाड़ा से मधुवन तक चलता रहा. मधुवन गांव के नजदीक लड़कों की इस हरकत को स्थानीय लोगों देख लिया और दोनों को बंधक बनाकर उनके परिजनों को सूचित किया. 

बताया जाता है कि मामले में ग्रामीण स्तर से हुई पंचायत में पंचों ने दोनों आरोपी लड़के के परिजन के हाथों दस-दस लाठी मारने का आदेश देते हुए पंचायत में ही थूक चटवा कर छोड़ देने का आदेश दिया. इसके बाद उनके ग्रामीणों ने दोनों आरोपितों को पंच ने दस-दस लाठी उसके परिजन से मरवाकर थूक भी चटवाया. वहीं, इस मामले में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामले में अवर पुलिस निरीक्षक विजय सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर लड़कियों व आरोपी लड़कों से पूछताछ की है. थानाध्यक्ष राजन कुमार के अनुसार वायरल वीडियो के फुटेज के आधार पर चिह्नित पंचों के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जा रही है.

टॅग्स :बिहारपटनादरभंगाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया