लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा जिले में डैम में चार शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस, एक मोबाइल भी मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2021 14:57 IST

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हल्दिया स्थित फुलवरिया डैम में बुधवार सुबह चार शव मिले हैं। ये शव दो बच्चों और एक महिला सहित एक पुरुष का हैं। शुरुआती जांच में हत्या का संदेह जताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हल्दिया स्थित फुलवरिया डैम की घटनामृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, शवों पर चोट के निशान भी मिले हैंमहिला के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, पुलिस को इससे अहम सबूत मिलने की उम्मीद

पटना: बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हल्दिया स्थित फुलवरिया डैम में बुधवार सुबह चार शव मिलने से सनसनी फैल गई है. सुबह जब गांव के लोग डैम की ओर घूमने के लिए निकले तब देखा एक महिला, दो बच्चे और एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए नजर आया. 

ग्रामीणों ने तब रजौली पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी. इसके बाद रजौली थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने दल-बल के साथ रजौली फुलवरिया डैम में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर चारों लाश को अपने कब्जे में लेकर नवादा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जाता है कि आसपास के ग्रामीण डैम की तरफ गए हुए थे. उनकी नजर तभी डैम किनारे पड़े शव पर पडी. एक साथ चार शव देखकर ग्रामीण सन्‍न रह गए. महिला व बच्चों का शव होने की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. 

आसपास के ग्रामीणों की भीड वहां पर जुट गई. लेकिन कोई भी मृतकों की पहचान नहीं कर सका. तत्काल इसकी सूचना रजौली थाना की पुलिस को दी गई. 

शवों पर चोट के निशान, हत्या का शक

इसके बाद थानाध्‍यक्ष पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. शव पर जख्‍म के निशान देखकर प्रतीत होता है कि हत्‍या कर शव को फेंका गया है. 

मृतका के पास से एक मोबाइल मिला है. पुलिस के लिए यह बडा सहारा बन सकता है क्‍योंकि इससे एक तो उनकी पहचान हो सकेगी. साथ ही हत्‍या का राज भी खुलेगा. घटना के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. तरह-तरह की चर्चा हो रही है. 

कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर बच्‍चों के साथ महिला डैम में कूद गई होगी. लेकिन शरीर पर जख्‍म के निशान और एक ही जगह चारों का शव मिलना कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है. 

रजौली पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर तहकीकात में जुट गई है. अभी फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह